Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बोड़ाम में आवासीय विद्यालय के निर्माण लागत में विधायक मंगल के प्रयास से हुई बढ़ोतरी

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत बोड़ाम प्रखंड के भूला में निर्माणाधीन झारखंड आवासीय विद्यालय का निर्माण पुनः शुरु हुआ. विधायक मंगल कालिंदी के प्रयास से विद्यालय के निर्माण लागत में बढ़ोतरी हुई. वर्ष 2019 में उक्त आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य चार करोड़ 20 लाख की लागत से शुरू किया गया था. निधि उपलब्ध नहीं होने के कारण निर्माण बाधित हुआ एवं इसकी राशि की बढ़ोतरी के लिए विभाग में भेजा गया. स्वीकृति में विलंब होने पर विधायक मंगल कालिंदी ने विधानसभा में उक्त मामले को उठाया. जिसके बाद विभाग ने 75 लाख रुपये अतिरिक्त की स्वीकृति दी. अब उक्त कार्य की कुल लागत 5 करोड 2 लाख हो गई है. शुक्रवार को विधायक मंगल कालिंदी पुनः निर्माण कार्य का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-warning-of-hailstorm-with-rain-in-kolhan-pre-monsoon-will-be-active-from-15/">जमशेदपुर

: कोल्हान में वर्षा के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी, 15 से प्री मानसून होगा सक्रिय

दिसंबर तक पूरा हो जाएगा निर्माण

विधायक मंगल कालिंदी ने बताया कि आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य दिसंबर 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा. 2023-24 में बोड़ाम क्षेत्र की बच्चियां जो अभी सुंदरनगर कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ रही हैं उन्हें वहां नहीं जाना पडेगा और वे इसी विद्यालय में नामांकन ले सकेंगी. मौके पर पूर्व जिला पार्षद स्वपन महतो,  विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टू डू, छोटुलाल हांसदा, आकाश सिंह,कालीपड़ो महतो,हिमांशु महतो,विनय मण्डल,काजोल सिंह,श्यामापड़ो महतो,जमीनी परामनिक,अश्विनी दास आदि झामुमो कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mountaineer-premlata-agarwal-honored-by-surbhi-branch/">जमशेदपुर

: पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल को सुरभि शाखा ने किया सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही