Jamshedpur (Sunil Pandey) : घाघीडीह सेंट्रल जेल के पीछे रैयती जमीन पर स्थित दर्जनभर पेड़ काटे जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है. पेड़ काटने वाले व्यक्ति देवाशीष मांझी ने जिम्मानामा में रखने वाले गणेश भूमिज के घर से सारी लकड़ियां जबरन उठा ले गया. घटना 10 मई की है. इसकी लिखित शिकायत बृहस्पतिवार को गणेश भूमिज ने प्रमंडलीय वन्य पदाधिकारी से की. अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि उसकी घाघीडीह में स्थित जमीन पर लगे आठ पेड़ों को 9 मई को देवाशीष मांझी ने पांच मजदूरों की सहायता से काट दिया. इसकी जानकारी वन्य विभाग को देने के बाद देवाशीष मांझी कुछ लकड़ियों को छोड़कर बाकी लकड़ियां लेकर चला गया. वन्य विभाग की टीम ने बाद में बची हुई लकड़ियों को गणेश भूमिज को जिम्मानामा के तहत रखने के लिए दे गिया. सभी लकड़ियां गणेश भूमिज के कब्जे में थी. इसी बीच 10 मई को देवाशीष मांझी पुनः मजदूर एवं ट्रैक्टर लेकर जबरन सभी लकड़ियों को अपने साथ ले गया. गणेश भूमिज ने देवाशीष मांझी की इस गतिविधि की शिकायत करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-citys-ultrasound-center-operators-get-relief-from-high-court-asked-to-reapply-for-certificate/">जमशेदपुर
: शहर के अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों को हाई कोर्ट से मिली राहत, पुनः आवेदन कर प्रमाण पत्र लेने को कहा वीर युवा सेना की शिकायत पर हुई थी कार्रवाई
पेड़ काटे जाने की शिकायत 9 मई को वीर युवा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष सह पोटका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी वीर सिंह देवगम ने डीएफओ से की थी. शिकायत के बाद वन्य विभाग की टीम उस दिन मौके पर पहुंची तथा मौजूद पेड़ के टुकड़े एवं डालियों को गणेश भूमिज को जिम्मानामा में सौंप दिया. गणेश भूमिज ने बताया कि देवाशीष मांझी परसूडीह थानान्तर्गत किनूडीह गांव का रहने वाला है. उन्होंने देवाशीष मांझी पर अवैध रुप से पेड़ काटने तथा जबरन ले जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-600-applications-for-admission-in-three-excellent-schools-of-the-district-last-date-may-15/">जमशेदपुर
: जिले के तीन उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन के लिए आए 600 आवेदन, अंतिम तिथि 15 मई [wpse_comments_template]
Leave a Comment