Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : प्रेमी के घर पर ही पड़ा है प्रेमिका का शव, भाई ने कहा- मांग पूरी नहीं होने पर वहीं करेंगे अंतिम संस्कार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातु सुखा तलाब के पास रहने वाली किरण कुमारी (21) ने प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने के बाद मंगलवार को स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी थी. किरण का शव बुधवार सुबह घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर बरामद किया गया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था. इधर, बुधवार देर रात परिजनों ने किरण के शव को प्रेमी विकास दत्ता के घर के बाहर रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. गुरुवार दोपहर किरण का भाई अंशु कुमार ठाकुर जमशेदपुर पहुंचा. अंशु का कहना है कि जब तक प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को नहीं सुना जाएगा तब तक शव को विकास के घर पर ही रखेंगे. अगर प्रशासन उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो विकास के घर पर ही किरण का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. अंशु ने कहा कि प्रशासन उनसे बात करने पहुंचे और विकास को फांसी की सजा हो. [caption id="attachment_614219" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/jamshedpur-death-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लोगों की जुटी भीड़[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kirtan-mandali-in-jhinkapani-was-inaugurated-by-mla-deepak-pidhu/">चाईबासा

: झींकपानी में कीर्तन मंडली का विधायक दीपक बिरुवा ने किया शुभारंभ

विकास और उसके पिता को पुलिस ने भेज दिया जेल

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किरण के प्रेमी विकास और उसके पिता रवि दत्ता को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. वहीं किरण के शव को उसके परिजनों ने विकास के घर के बाहर ही रख कर छोड़ दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही