Jamshedpur ( Sunil Pandey) : बिष्टुपुर मोदी पार्क में जमशेदपुर के सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक झाविमो के पूर्व नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता बच्चे लाल भगत की अध्यक्षता में हुई. उक्त बैठक में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक राजनीतिक प्लेटफॉर्म के तहत सक्रिय रुप से कार्य करने पर सहमति व्यक्त की. बच्चे लाल भगत ने बताया कि वे झाविमो के भाजपा में विलय के विरोधी नहीं थे. लेकिन जिस परिस्थिति में पार्टी का विलय किया गया उसके विरोधी हैं. जिसके कारण उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया. तब से वे एक सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में दीन दुखिया, गरीबों एवं जरूतमंदों की सेवा में सदैव तत्पर हैं. उन्होंने कहा कि बैठक में मौजूद सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से कहा कि सामाजिक कार्यों को गति प्रदान करने के लिए किसी राजनीतिक प्लेटफॉर्म की जरूरत है. इसके लिए सभी जिलों में स्थित कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक लोगों से रायशुमारी कराने का निर्णय लिया गया. निर्णय के उपरांत ही किसी पार्टी में जाने का निर्णय लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-for-ban-on-fireworks-drums-and-drums-in-gurudwara-elections/">जमशेदपुर
: गुरुद्वारा चुनावों में आतिशबाजी व ढोल-नगाड़ों पर पाबंदी की मांग
: परशुराम जयंती पर प्रथम भूमिहार महिला समाज ने बुजुर्गों को कराया भोजन [wpse_comments_template]
: गुरुद्वारा चुनावों में आतिशबाजी व ढोल-नगाड़ों पर पाबंदी की मांग
जनहित के कार्यों ने दी अलग पहचान
बच्चे लाल भगत ने बताया कि झाविमो छोड़ने के बाद अपने साथियों एवं सहयोगियों के साथ उन्होंने समाज सेवा को प्रमुखता दी. कोरोना संक्रमण काल में लोगों की मदद, जरूरतमंदों की सेवा एवं पैदल चल रहे लोगों की मदद, घर-घर पहुंचकर उनकी सुध लेना उन्हें आत्मबल एवं आत्मसंतुष्टि प्रदान किया. इस कार्य को वे निरंतर जारी रखेंगे. कहा कि जल्द ही रायशुमारी के बाद बनी एक सर्वमान्य निर्णय के बाद वे तथा उनके समर्थक किसी राजनीतिक पार्टी का दामन थामेंगे तथा सक्रीय रुप से जनसेवा में जुटेंगे. बैठक में तापस बरुआ,विद्या शंकर सिंह, भाजपा कदमा के मीडिया प्रभारी संजय सिंह सूरज शंकर शर्मा, मनीष कुमार, शुभम मंडल, उमेश कुमार यादव, प्रकाश मुखी, संतोष मुखी, गोरख मुखी, विक्रम रजक,राहुल, विनीत दीप,एवं वकाराम खां एवं अन्य मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन शुभम मंडल ने की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-first-bhumihar-mahila-samaj-provided-food-to-the-elderly-on-parshuram-jayanti/">जमशेदपुर: परशुराम जयंती पर प्रथम भूमिहार महिला समाज ने बुजुर्गों को कराया भोजन [wpse_comments_template]
Leave a Comment