Search

 
 
 

जमशेदपुर : अर्पण संस्था का समर्पण व सेवाभाव प्रशंसनीय - सरयू राय

 
Jamshedpur(Sunil pandey) : अंत्योदय व एकात्म मानववाद के विचारवाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती (25 सितंबर) पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. रक्तदान शिविर में जमशेदपुर के उन सभी नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा जो रक्तदान करने के योग्य हैं. यह घोषणा रविवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने की है. अर्पण संस्था की ओर से रेड क्रॉस भवन में आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संस्था का समर्पण व सेवाभाव प्रशंसनीय है. संस्था पिछले सात वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन करते आ रही है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-created-ruckus-due-to-lack-of-access-road-in-the-settlements-on-nh-33/">जमशेदपुर

: एनएच 33 पर बस्तियों में पहुंच पथ नहीं बनने से लोगों ने किया हंगामा

समर्पण दिवस के रूप में मनेगी दीनदयाल की जयंती

सरयू राय ने कहा कि अर्पण संस्था के इस कार्यक्रम से उन्हें प्रेरणा मिली है, वे भी रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन करेंगे. इसके लिए 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल का जन्म दिवस अत्यंत उपयुक्त है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस को हम सभी समर्पण दिवस के रूप में मनायें और राजनीतिक क्षेत्र में सुशासन लाने और एकात्म मानववाद की विचारधारा देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को हम सब अपनायें. इसे भी पढ़े : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-cpi-ml-protests-against-agneepath-scheme-road-jam/">देवघर

: भाकपा माले ने अग्निपथ योजना के विरोध में किया प्रदर्शन, सड़क जाम

तीन माह बाद रक्तदान कर सकेंगे रक्तदाता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि आज अर्पण के रक्तदान शिविर में जो रक्तदाता रक्त दे रहे हैं, वे 25 सितंवर को पुनः रक्त देने के योग्य हो जाएंगे. कारण कि एक बार रक्त देने वाले व्यक्ति तीन माह के बाद पुनः रक्त दान कर सकते हैं. विधायक सरयू राय ने अर्पण संस्था के रक्तदान शिविर के आयोजन की प्रशंसा की साथ ही रक्तदान कर रहे युवाओं का उत्साह बढ़ाया. इसे भी पढ़े : भारतीय">https://lagatar.in/trying-to-understand-identity-indian-constitution/">भारतीय

संविधान की अस्मिता को जानने-समझने की कोशिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही