Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गर्मी के दस्तक देते ही बढ़ी मिट्टी के घड़े और सुराही की मांग

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : लगातार पारा चढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ती जा रही है. गर्मी के बढ़ने के साथ ही देसी फ्रीज यानी मिट्टी के घड़े और सुराही की मांग शहर में बढ़ गई है. लगातार बढ़ रही बीमारी एवं डॉक्टर्स की सलाह के कारण गरीब या अमीर सभी लोग गर्मी के दिनों में ठंडे पानी के लिए मिट्टी के मटके और सुराही का उपयोग कर रहे हैं. इसके कारण मिट्टी के घड़े और सुराही की मांग बढ़ी है. इन दिनों तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. ऐसे में गर्मी के मद्देनजर देसी फ्रिज की मांग काफी बढ़ गई है. गर्मी के दिनों में काफी लोग फ्रिज का पानी पीने की बजाए मटके के पानी से गला तर करना ज्यादा पसंद करते हैं और मिट्टी के घड़े का सोंधापन अलग ही सुकून प्रदान करता है. इस वर्ष कई किस्म के घड़े, मटके सुराही, मिट्टी के बोतल बाजार में बेचे जा रहे हैं. मांग के बढ़ने के साथ-साथ इनकी कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है. इसे भी पढ़ें : खबर">https://lagatar.in/impact-of-news-bad-handguns-were-repaired-in-the-bus-stand/">खबर

का असर : बस स्टैंड में खराब चापाकलों को किया गया दुरूस्त
शहर में साकची बाजार, कुम्हार पाड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के घड़े बिक रहे हैं. चिकित्सक के अनुसार मिट्टी के घड़े का पानी स्वास्थ्य के लिए उत्तम होता है. भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए इन दिनों मटके की मांग काफी बढ़ गई है. बाजार में एक घड़े की कीमत 100 से 300 रुपये तक है. वहीं सुराही की कीमत 80 से 150 रुपए तक है. टोटी लगे मटके लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. वहीं लोग प्लास्टिक के बोतल के बजाए मिट्टी का उपयोग कर रहे हैं. यही कारण है कि मिट्टी के बोतल की डिमांड बढ़ी है. मिट्टी के बोतल की कीमत 80 रुपए से 120 रुपए तक है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/KUMHAR.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-severe-drinking-water-crisis-in-rehdasai-villagers-protest-demanding-repair/">डुमरिया

: रेहड़ासाई में भीषण पेयजल संकट, मरम्मत की मांग पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/KUMHAR-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मिट्टी के कप-प्लेट की बढ़ी डिमांड

साकची कुम्हार पाड़ा के राजू कुम्हार ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही मिट्टी के घड़े, मटके, सुराही की डिमांड बढ़ गई है. यह तो सीजन में बिकता है, लेकिन लोगों की डिमांड पर स्थानीय कारीगरों द्वारा मिट्टी के कप प्लेट, अगरबत्ती स्टैंड जैसे सामान भी बनाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में लगभग 400 कप प्लेट की बिक्री हुई. लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. एक कप-प्लेट सेट की कीमत 35 रुपए है. वहीं मिट्टी के बोतल की डिमांड भी बढ़ी है. मिट्टी के बोतल अलग-अलग साइज एवं डिजाइन में उपलब्ध हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही