Search

 
 
 

जमशेदपुर : आस्था ट्विन सिटी टेल्को में भक्तों के लिए खुले मां दुर्गा के पट

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : टेल्को के आस्था ट्विन सिटी स्थित एटीसी नवोदय दुर्गा पूजा कमेटी के पूजा पंडाल का उद्घाटन का समाजसेवी सुंदर सिंह ने किया. पंडाल का उद्घाटन होते ही मां के दर्शन के लिए भक्त उमड़ पड़े. उद्घाटन समारोह के बाद कमिटी के सदस्यों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया‌. कार्यक्रम में स्थानीय लोग काफी संख्या में मौजूद थे. सुंदर सिंह ने कहा कि आस्था अपरंपार हो और मां का आशीर्वाद हो तो स्थान, स्थिति और परिस्थितियों से आगे बढ़कर भव्य माहौल का निर्माण स्वयं हो जाता है. आस्था ट्विन सिटी की यह पूजा अपने आप में एक समावेशी विचार को सम्मिलित किए हुए है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-swadeshi-melas-land-worship-completed-fair-will-start-from-october-8/">जमशेदपुर

: स्वदेशी मेला का भूमि पूजन संपन्न, 8 अक्टूबर से शुरू होगा मेला

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

मौके पर कमिटी के अध्यक्ष एमएम दास, महासचिव संजय पांडे, कोषाध्यक्ष नीतीश कुमार,चितरंजन साहू, आरके पांडे, मृणमोय रॉय, अजीत प्रसाद, मनीष तिवारी, राकेश त्रिपाठी,शमनीष अग्रवाल, गिरिजा निराला, अशोक सिन्हा,  संतोष झा, महेश शरण, रमेश सिंह,अनिल शर्मा समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-administered-the-cleanliness-oath-to-the-people-at-mini-bus-stand-and-gandhi-park/">जमशेदपुर

: जेएनएसी ने मिनी बस स्टैंड व गांधी पार्क में लोगों को दिलाई स्वच्छता शपथ
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही