Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो शंकोसाई में एक माह पहले बनी नाली टूटी, नगर निगम पर लोगों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Jamshedpur (Sunil Pandey) : मानगो के संकोसाई रोड नंबर एक संजीवनी पथ में विधायक निधि से बनी नाली एक माह के अंदर भरभरा कर टूटने लगी है. स्थानीय लोगों ने नाली के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया. साथ ही स्थानीय भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी दी. विकास सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले मानगो नगर निगम के द्वारा विधायक निधि से नाली का निर्माण कराया गया. घटिया निर्माण किए जाने की स्थानीय लोगों ने विरोध किया. लेकिन ठेकेदार ने लोगों की बातों को दरकिनार कर निर्माण जारी रखा. वहीं इसकी शिकायत निगम के कनीय अभियंता नंदू प्रसाद से की गई. लेकिन उन्होंने भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. साथ ही कहा कि विरोध होने पर निर्माण कार्य पूरी तरह बंद करवा दिया जाएगा. जिसके कारण लोगों ने विरोध करना बंद कर दिया. इसका नतीजा यह रहा कि घटिया निर्माण होने से नाली टूटने लगी तथा एक हिस्सा भर भराकर गिर गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-janata-darbar-will-be-held-on-may-15-at-shankosai-khadiyabasti-community-hall/">जमशेदपुर

: शंकोसाई, खड़ियाबस्ती कम्यूनिटी हॉल में 15 मई को लगेगा जनता दरबार

निगम भ्रष्टाचार का अड्डा, डीसी से होगी शिकायत

भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि मानगो नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है. लोगों की सुविधा के लिए नाली का निर्माण किया जाना था, लेकिन यहां मामला पूरी तरह उल्टा हो गया है. जगह-जगह नाली का स्लैब क्षतिग्रस्त हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है बहुत कम मात्रा में सरिया देकर नाली का निर्माण कराया गया है. विकास सिंह ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि सारे मामले की जानकारी उपायुक्त के साथ-साथ नगर विकास विभाग के सचिव को दी जाएगी. विरोध करने वालों में अजीत प्रजापति, दीनानाथ शर्मा, शंकर कालिंदी, रीता देवी, विमला देवी, कौशल्या देवी, सुशांतो रूहीदास, दीपाली कालिंदी, छोटू कालिंदी, सीता देवी ,सुशीला शर्मा, सावित्री भारती, नगीना देवी आदि मुख्य रूप से शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-loyola-school-under-9-beat-hilltop-school-3-0-in-golden-baby-league/">जमशेदपुर

: गोल्डन बेबी लीग में लोयोला स्कूल अंडर-9 ने हिलटॉप स्कूल को 3-0 से हराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही