Search

जमशेदपुर : सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर सो रहा था चालक, हो गई 7.20 लाख के समान की चोरी

Jamshedpur : गोविंदपुर थाना अंतर्गत भोला बगान चौक के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक से 7.20 लाख के पार्ट्स चोरी हो गए. इस संबंध में ट्रक चालक संतन गिरी के बयान पर गोविंदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. संतन ने पुलिस को बताया है कि वह टाटा मोटर्स के लिए ट्रक का पार्ट्स लेकर पुणे से जमशेदपुर आया था. सोमवार रात वह ट्रक को सड़क किनारे खड़ी कर सो गया. सुबह दूसरे ट्रक के चालक ने उसे जगाया और ट्रक से पार्ट्स चोरी होने की जानकारी दी. संतन के अनुसार ट्रक में 7.20 लाख रुपए के पार्ट्स लोड थे. इधर, शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//