Search

 
 
 

जमशेदपुर: कोल्हान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दिख सकता है असर, अगले कुछ घंटों में हो सकती है वर्षा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड समेत पूर्वी-मध्य क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थिति उत्पन्न हुई है. जिसके कारण झारखंड के उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिणी हिस्से में अगले कुछ घंटों में आंशिक एवं मध्यम दर्जे की वर्षा की होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जिन जिलों में वर्षा हो सकती है उनमें कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पाकुंड़, दुमका, पलामू साहिबगंज, धनबाद, जामताड़ा, गढ़वा, खूंटी एवं रांची के कुछ इलाके शामिल हैं. इन जिलों में अलगे एक से दो घंटे में मेघ गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-tribute-paid-to-former-president-of-utkal-sammelani-in-odia-middle-school/">चक्रधरपुर

: ओड़िया मध्य विद्यालय में उत्कल सम्मेलनी के पूर्व अध्यक्ष को दी गई श्रद्धांजलि

तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ-कुछ स्थानों में हल्के एवं मध्यम तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा होने से तापमान में गिरावट होगी. जमशेदपुर में पिछले तीन दिनों से कहीं-कहीं भारी तथा कहीं-कहीं आंशिक वर्षा रिकार्ड की गई. जिसके कारण दिन का तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई. हालांकि मंगलवार को वर्षा होने से तामपान में निश्चित गिरावट होगी. सोमवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग की माने तो सात एवं आठ सितंबर को मौसम साफ रहेगा. लेकिन 9 सितंबर को एक बार फिर मौसम में परिवर्तन होगा. जिसके कारण कोल्हान समेत राज्य के कुछ क्षेत्रों में वर्षा होगी. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-coil-stolen-from-transformer-in-tonto-panchayat-people-forced-to-live-in-darkness/">चाईबासा

: टोन्टो पंचायत में ट्रांसफार्मर से क्वायल चोरी, लोग अंधेरे में रहने को विवश 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही