Search

 
 
 

जमशेदपुर : आंधी तूफान से बिजली विभाग को हुआ 20 लाख रुपए का नुकसान

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्वी सिंहभूम में सोमवार को आई आंधी-तूफान से बिजली विभाग को लगभग 20 लाख रुपए का नुकसान पहुंचा है. इस संबंध में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के जीएम श्रवण कुमार ने बताया कि केवल पूर्वी सिंहभूम में 250 बिजली के पोल गिरे है, जबकि चाईबासा और सरायकेला में 200 पोल गिरे हैं. उन्होंने बताया कि ज्यादा नुकसान ग्रामीण क्षेत्र में हुआ है. केवल चक्रधपुर में ही 120 पोल गिरे है. सभी जगहों पर मरम्मत का शुरू कर दिया गया है. मरम्मत कार्य संपन्न होने के बाद ही नुकसान का सही पता चल पाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cisce-board-national-topper-rushil-kumar-was-honored-by-mla-mangal/">जमशेदपुर

: सीआईएससीई बोर्ड के नेशनल टॉपर रुशील कुमार को विधायक मंगल ने किया सम्मानित.

फुल लोड मिल रही बिजली

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि फिलहाल कोल्हान प्रमंडल में बिजली की मांग 550 मेगावाट है. गर्मी के दिनों में बिजली की डिमांड थोड़ी बढ़ जाती है. वर्तमान में फुल लोड मिल रहा है. इसलिए बिजली आपूर्ति को लोकर कोई समस्या नहीं है. रात में लोड बढ़ने से पावर सबस्टेशन में ट्रिप होनी की समस्या सामने आती है, इस कारण थोड़ी देर लिए बिजली कटती है. आपूर्ति कम मिलने पर एरिया के अनुसार बिजली का आपूर्ति की जाती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही