Search

 
 
 

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा का कपड़ा पाकर खिल उठे नौनिहालों के चेहरे

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सामाजिक संस्था एसएमबी फाउंडेशन ने दुर्गा पूजा के अवसर पर छोटाबांकी स्थित बिरहोर टोला में सबर समुदाय के बच्चों के बीच रविवार को कपड़ा वितरण किया. करीब 35 सबर (बिरहोर) समुदाय के बच्चों को नए कपड़े प्रदान किए गए. नए कपड़े पाकर नौनिहालों के चेहरे खुशी से खिल उठे. वहीं उनके अभिभावक भी प्रसन्न दिखे. संस्था के कार्यकारी समिति के चैयरमैन प्रकाश मुखर्जी ने बताया कि राज्य का सबसे बड़ा त्यौहार दुर्गापूजा नजदीक आ रहा है. ऐसे में समाज के गरीब एवं जरूरतमंद बच्चे भी दूसरों की तरह समान रूप से पूजा का आनंद उठा सकें. इसलिए संस्था ने उक्त समुदाय के बच्चों को नए कपड़े प्रदान किए. जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान हो और वे आपस में मिलजुल कर त्यौहारों की खुशियां बांट सकें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-teenager-drowns-while-taking-bath-at-baroda-ghat/">जमशेदपुर

: बड़ौदा घाट पर स्नान करने के दौरान किशोर डूबा

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ट्रस्टी जवाहर लाल अधरजी, ट्रस्टी दुर्गा घोष, प्रकाश मुखर्जी,  दीनू, सुब्रत चटर्जी, संजय मिश्रा,  अशोक सिंह, रतन महतो, पवन कुमार डांगी, सुलेखा घोष चौधरी, सुतापा होर, सुष्मिता चटर्जी, मुकेश कुमार, नीरज,  जानको, संजय, शुभेंदु मजूमदार, यशपाल सिंह, मंजीत सिंह, राजेंद्र लाल के साथ अन्य सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deadly-attack-in-bagbera-accused-arrested/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही