Search

जमशेदपुर : पार्टी मनाने बाहर गया था परिवार, घर में हो गई लाखों की चोरी

Jamshedpur (Rohit Kumar) : टेल्को थाना अंतर्गत टेल्को कॉलोनी आउटर रोड निवासी निर्मल कुमार के घर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. घटना के वक्त निर्मल अपने परिवार छोटा गोविंदपुर स्थित अपने परिचित के घर पार्टी में शामिल होने गए थे. सोमवार की रात जब वह घर वापस पहुंचे तो पाया घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था. घर से नकद समेत गहनों की चोरी कर ली गई थी. घटना की जानकारी गृहस्वामी ने पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. निर्मल ने इस मामले में टेल्को थाना में मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. निर्मल के अनुसार कुल छह लाख की चोरी हुई है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-lodged-in-case-of-molestation-of-a-girl-in-ulidih/">जमशेदपुर

: उलीडीह में युवती से छेड़खानी मामले में प्राथमिकी दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp