Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: शादी समारोह में गोलमुरी से मानगो गये थे परिवार के लोग, हो गयी चोरी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : शहर में चोरों का जाल पूरी तरह से बिछ गया है. चोर पलक-झपकते घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. चोर जिस तरह से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, उससे ऐसा लगता है जैसे सभी थाना क्षेत्रों में उनके मुखबिर हैं और वे यह बता देते हैं कौन घर पर है और कौन नहीं. अगर कोई शादी की समारोह में भी गया तो कितने समय बाद वह लौटेगा. कुछ इसी तरह का एक मामला गोलमुरी थाना क्षेत्र से सामने आया है. गोलमुरी के जीएस वन फ्लैट संख्या 50 का ताला तोड़कर चोरों ने बुधवार की रात घर के भीतर से जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति लेकर फरार हो गये. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-parsudih-police-took-application-against-surendra-singh-fir-for-abetment-to-suicide/">जमशेदपुर:

परसुडीह पुलिस ने सुरेंद्र सिंह के खिलाफ लिया आवेदन, आत्महत्या के लिये उकसाने का एफआइआर

शाम चार बजे से रात के 11 बजे के बीच की है घटना

घटना के बारे में भुक्तभोगी चितरंजन सिंह ने बताया कि वे बुधवार की शाम 4 बजे से रात के 11 बजे के बीच मानगो में एक शादी समारोह में शरीक होने के लिये परिवार के साथ गये हुये थे. वे रात के 11 बजे जब लौटे, तब देखा कि फ्लैट का ताला टूटा हुआ है और घर के भीतर के सभी सामान बिखरे हुये हैं. जांच करने पर देखा कि नकद 4000 रुपये समेत कुल डेढ़ लाख रुपये मूल्य की जेवर गायब है. इसके बाद भुक्तभोगी ने घटना की शिकायत गोलमुरी थाने में जाकर की.

खराब पड़ा है सीसीटीवी कैमरा

घटना के संबंध में गोलमुरी पुलिस ने बताया कि जांच में पाया गया कि सीसीटीवी कैमरा तो लगा हुआ था लेकिन सभी खराब पड़े हुये हैं. इस बीच रास्ते में लगे कैमरे की भी जांच पुलिस ने की, लेकिन कोई भी चालू अवस्था में नहीं है. इस कारण से पुलिस को मामले की जांच में कुछ साफ नहीं हो पा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-pretext-of-marriage-tata-steel-worker-absconded-with-another/">जमशेदपुर:

शादी का झांसा देकर दूसरी को लेकर फरार हो गया टाटा स्टीलकर्मी [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही