Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मेला घुमने गये थे परिवार के लोग, रिश्तेदार ने ताला तोड़कर की जेवरात की चोरी, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : गुड़ाबंदा थाना क्षेत्र के जुनुबी गांव के दीकु हांसदा के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने शनिवार की शाम जेवर व अन्य सामानों पर अपना हाथ साफ किया था. घटना के समय परिवार के लोग मेला घुमने गये हुये थे, लेकिन परिजनों की निशानदेही पर ही पुलिस ने जांच के दौरान गुड़ाबंदा थाना क्षेत्र के ही वाउटिया के रहने वाले राजेश बेसरा से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल लिया और जिस दुकान में जेवर को बेचने का काम किया था वहां से पुलिस ने सामानों को भी बरामद कर लिया है. [caption id="attachment_249298" align="aligncenter" width="578"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/artan-300x201.jpeg"

alt="" width="578" height="387" /> बरामद चोरी गये बर्तन व जेवरात.[/caption] इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-arrested-red-handed-while-stealing-from-tata-steel-company/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील कंपनी से चोरी करते रंगेहाथ गिरफ्तार

शाम 7 से 8 बजे के बीच की है घटना

घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि दीकु हांसदा अपने परिवार के साथ शनिवार की शाम को मेला घुमने के लिये गये हुये थे. इस बीच ही रिश्तेदार राजेश बेसरा योजनाबद्ध तरीके से घर में ताला तोड़कर घुसा और घटना को अंजाम दिया. चोरी गये सामानों में चांदी की पायल एक जोड़ी, चांदी की चेन, कांसा का कटोरा, लोटा, साइकिल आदि शामिल है. [caption id="attachment_249301" align="aligncenter" width="482"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/cycle-300x200.jpg"

alt="" width="482" height="321" /> बरामद साइकिल.[/caption]

तीन दुकानों से ये सामान हुआ बरामद

गुड़ाबंदा थाना प्रभारी प्रीनन ने बताया कि राजेश से पूछताछ के बाद थाना क्षेत्र के ही तीन दुकानों से चोरी गये सामानों को भी बरामद कर लिया गया. इसमें लाल रंग की एक साइकिल, पायल एक जोड़ी, चांदी का टूटा चेन, पिघला हुआ चांदी जैसा धातु का टूकड़ा, कांसा का चार कटोरा और कांसा का एक लोटा बरामद किया गया. पुलिस उन दुकानदारों पर भी कार्रवाई करेगी जिसके पास से सामान को बरामद किया गया है. आरोपी को रविवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-when-the-passenger-asked-for-a-ticket-at-the-station-he-punched-the-tte-the-rpf-caught-and-the-grp-left/">चक्रधरपुर

: स्टेशन पर यात्री से टिकट मांगा तो टीटीई पर चला दिया मुक्का, आरपीएफ ने पकड़ा और जीआरपी ने छोड़ दिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही