Search

 
 
 

जमशेदपुर : इंजन शंटिंग के दौरान हादसे में मृतक के परिजन को मिलेगा मुआवजा

 
Jamshedpur ( Rohit kumar) : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन न्यू लोको शेड में शुक्रवार सुबह 7.30 बजे इंजन शंटिंग के दौरान हुए हादसे में पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम निवासी 45 वर्षीय शिव शंकर बेरा की मौत हो गई थी. इधर, घटना के सूचना पाकर शिवशंकर के परिजन शहर पहुंचे. शनिवार को परिजनों को सिनियर डीईई विनोद कुमार के साथ मुआवजे को लेकर बैठक की. बैठक में रेलवे की ओर से उचित मुआवजा मिलने के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव के पोस्टमार्टम के लिए हामी भरी जिसके बाद शव को टाटा मोटर्स अस्पताल के शव गृह से पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया. सिनियर डीईई विनोद कुमार ने बताया कि घटना ऑन ड्यूटी हुई है जिस कारण मृतक के आश्रित को रेलवे में नौकरी और मुआवजा देने का प्रावधान है. जल्द से जल्द परिजनों को मुआवजा दे दिया जाएगा. इधर, घटना को लेकर गठित जांच टीम भी अपना काम कर रही है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/notice-to-additional-secretary-home-department-on-horse-trading-in-rajya-sabha-elections-2016-in-jharkhand/">झारखंड

में राज्यसभा चुनाव-2016 में हॉर्स ट्रेडिंग में गृह विभाग के अपर सचिव को नोटिस

शंटिंग के दौरान इंजन की चपेट में आकर हो गई थी मौत

शिव शंकर ने दो माह पूर्व ही रेलवे में नौकरी ज्वाइन किया था. शुक्रवार को वह इंजन कि शंटिंग करवा रहा था. इसी बीत उसने लोको पायलट को पीछे आने का इशारा किया. लोको पायलट ने इंजन को पीछे किया. इसी दौरान सुरक्षित दूरी नहीं बना पाने के कारण शिव शंकर इंजन की चपेट में आकर घायल हो गया. सहकर्मियों ने उसे तत्काल इलाज के लिए रेलवे अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल रेफर किया गया पर शिव शंकर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही