Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : व्यापारियों के बीच चैंबर को लेकर अविश्वास का भाव बढ़ा : सुरेश सोंथालिया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिहंभूम चैंबर ऑफ कामर्स के सत्र 2023-25 के चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुरेश सोंथालिया ने शुक्रवार को बिष्टुपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि व्यापारियों के बीच चैंबर को लेकर अविश्वास का भाव बढ़ा है. इसका मुख्य कारण है, शहर में व्यापारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण घटना में वर्तमान अध्यक्ष का व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ा नहीं होना. उन्होंने कहा कि हमारा एक ही नारा है व्यापारी रहे सम्मान से, व्यापार करे स्वाभिमान से. व्यापारियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा. फिर से व्यापारियों के बीच चैंबर के प्रति मान को स्थापित करने के लिए हमारी टीम प्रयास करेगी. हमें विश्वास है कि व्यापारियों का पूरा समर्थन उन्हें प्राप्त होगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bike-rider-hits-parked-bike-three-injured-including-two-children/">चाईबासा

: बाइक सवार ने खड़ी बाइक को मारी टक्कर, दो बच्चे समेत तीन घायल

गिनाई प्राथमिकताएं

प्राथमिकताओं के सवाल पर सुरेश सोंथालिया ने कहा कि टाटा कंपनी के उच्च अधिकारियों से बात करके टाटा स्टील की ग्रोथ के साथ पूरे शहर के कारोबार की ग्रोथ सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे, जीएसटी के सरलीकरण के लिए राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे, चैंबर के सदस्यों को ऑनलाइन मार्केटिंग और बिजनेस करने के गुर सिखाना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का व्यापार में किस तरह का प्रयोग किया जाएगा इसकी शिक्षा व्यापारियों को देने, साकची बाजार के मुद्दे जैसे बैरिकेडिंग, फुटपाथ दुकानदारी इत्यादी का हल निकालने का सामुहिक प्रयास करने, झारखंड कोल्ड स्टोरेज चेन की स्थापना करने, कोल्हान को ईवी और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने, हरित ऊर्जा में निवेश का महत्व तय करने के साथ ही जमशेदपुर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए प्रयास किये जायेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lover-killed-woman-and-threw-her-body-skeleton-recovered-after-a-month/">जमशेदपुर

: प्रेमी ने महिला की हत्या कर शव फेंका, एक माह बाद कंकाल बरामद

ये थे उपस्थित

महासचिव के उम्मीदवार भरत वसानी, कोषाध्यक्ष - किशोर गोल्छा, उपाध्यक्ष (इंडस्ट्रीज) महेश सोंथालिया. उपाध्यक्ष (टैक्स एंड फाइनांस) दिलीप गोल्छा, उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कामर्स) नितेश धूत, उपाध्यक्ष (पीआरडब्ल्यू) सत्यनारायण अग्रवाल, सचिव के लिए सांवरमल शर्मा, पवन शर्मा,रामू देबुका और पीयूष चौधरी सहित अन्य उम्मीदवार एवं समर्थक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही