Search

 
 
 

जमशेदपुर : अग्निशमन विभाग ने चार दिनों के बाद बुधवार को पूरी तरह से बुझा दी आग

 
Jamshedpur : मानगो में एनएच 33 पर डिमना चौक के पास आनंद विहार कॉलोनी स्थित जेके टायर गोदाम में लगी आग बुधवार को दिन में पूरी तरह से बुझा दी गई है. मंगलवार की रात लगभग 11:00 बजे से डीसी के आदेश पर अग्निशमन विभाग ने पानी डालना शुरू किया. मानगो अग्निशमन विभाग की गाड़ी तो मौजूद थी ही, गोलमुरी से भी दमकल की दो गाड़ियां मंगाई गईं और इसके बाद लगातार आग पर पानी डालते हुए बुधवार को दिन में पूरी तरह से आग बुझा दी गई. अब आग बुझ गई है. आग बुझने के बाद अभिलाषा अपार्टमेंट में रहने वालों और टायर गोदाम के अन्य पड़ोसियों ने राहत की सांस ली है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-doctor-absent-in-barajamda-hospital-patient-upset/">किरीबुरु

: बड़ाजामदा अस्पताल में डॉक्टर नदारद, मरीज परेशान

दो दिन से नहीं बुझाई जा रही थी आग

टायर गोदाम में शनिवार की रात 12:00 बजे आग लगी थी. अग्निशमन विभाग ने रविवार को दमकल की 18 गाड़ियां लगाकर आग बुझाने का काम शुरू किया था. आग बुझाने का काम रविवार की शाम 4:00 बजे तक चला था. इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद डीसी विजया जाधव और अन्य अधिकारी वहां से चले गए थे. इसके बाद से आग बुझाने का काम सुस्त हो गया था. घटनास्थल पर दमकल की एक गाड़ी बची थी और यही गाड़ी गाहे-बगाहे पानी लाकर आग पर डालती थी. मंगलवार की शाम अभिलाषा अपार्टमेंट के लोगों ने मामले की शिकायत डीसी से की. इसके बाद लगातार न्यूज ने भी इसे विस्तार से जारी किया. तब जाकर रात 11:00 बजे से अग्निशमन विभाग हरकत में आया और युद्ध स्तर पर आग को बुझाया गया. इसे भी पढ़ें : E-Mudra">https://lagatar.in/tremendous-listing-of-e-mudra-shares-entry-into-the-stock-market-at-a-premium-of-6-percent/">E-Mudra

के शेयरों की जबरदस्त लिस्टिंग, 6 फीसदी प्रीमियम पर शेयर बाजार में की एंट्री

धुएं के चलते हटा दिए गए थे अस्थमा के मरीज

टायर गोदाम में लगी आग से अभिलाषा अपार्टमेंट के रहने वाले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। अभिलाषा अपार्टमेंट में अस्थमा के तीन मरीज थे. डीसी के आदेश पर इन तीनों मरीजों को हटा दिया गया था. ये लोग अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं. इनमें विनय कुमार श्रीवास्तव, राजवंशी सिंह और राजेश शामिल हैं. इसके अलावा अपार्टमेंट की गैलरी में डेरा डालकर रहने वाले लोग भी प्रभावित हुए हैं. प्रवीण सिंह अभिलाषा अपार्टमेंट में ही रहते हैं. टायर के धुएं के चलते उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही