Search

 
 
 

Jamshedpur : जेएसएफसी गोदाम में "पैसा दो, पहले राशन लो" का चल रहा खेल

 
  • राशन डीलरों ने कर्मचारियों पर लगाया भयादोहन का आरोप
  • पैसा मांगने का आरोप निराधार एजीएम
  • जमशेदपुर प्रखंड गोदाम से अब तक 50 प्रतिशत ही हो पायी है डीएसडी
Jamshedpur (Sunil Pandey) : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एशोसिएशन से जुड़े दुकानदारों ने राज्य खाद्य निगम के डीएसडी एवं कर्मचारियों पर भयादोहन करने का आरोप लगाया. यहां तक कहा कि बगैर पैसा दिए समय पर राशन नहीं भेजा जाता है. हालांकि डीलरों के इस आरोप को गोदाम प्रबंधक एवं कर्मचारियों ने सिरे से खारिज कर दिया. दूसरी ओर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बर्मामाइंस स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदाम का दौरा किया. वहां से खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था देखी. साथ ही गोदाम के मजदूरों द्वारा प्रति क्विंटल 10 रुपये तथा डीएसडी करने वाले मजदूरों द्वारा 15 रुपये मांगे जाने की शिकायत की. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-children-presented-devotional-songs-and-dance-on-the-sawan-mahotsav-in-town-kali-temple/">Chakradharpur

: टाउन काली मंदिर में सावन महोत्सव पर बच्चों ने पेश किये भक्ति गीत व नृत्य

शिकायत के बाद एसोसिएशन की टीम ने किया गोदाम का दौरा

एसोसिएशन के महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने बताया कि अक्सर शिकायत मिल रही थी कि जेएसएफसी गोदाम से डीएसडी के लिए भेजे जाने वाले खाद्यान्न में प्रति क्विंटल एक किलोग्राम की कटौती की जा रही है. साथ ही वहां के मजदूरों द्वारा वाहन में खाद्यान्न लोड करने के लिए प्रति क्विंटल 10 रुपये तथा गोदाम से दुकानदार के यहां पहुंचाने वाले डीएसडी के मजदूरों द्वारा 15 रुपये मांगे जा रहे हैं. इस शिकायत के आलोक में एसोसिएशन की टीम ने गोदाम का दौरा किया. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-jairam-will-visit-manoharpur-sonuva-and-chakradharpur-on-11th/">Chakradharpur

: 11 को मनोहरपुर, सोनुवा व चक्रधरपुर का दौरा करेंगे जयराम

एजीएम की अनुपस्थिति में वरीय स्टाफ को सौंपा ज्ञापन

उन्होंने बताया कि एजीएम (सहायक गोदाम प्रबंधक) के अनुपस्थित रहने के कारण वहां के वरीय स्टाफ को शिकायत पत्र सौंपा गया. उन्होंने बताया कि अगर खाद्यान्न कम देने एवं पैसे लेने की प्रक्रिया पर रोक नहीं लगायी गई तो, एसोसिएशन विभाग के वरीय अधिकारियों से इसकी शिकायत करेगा. प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहान साव ````पारस````, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, रामलाल प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद मोदक, राजकुमार ठाकुर, असलम परवेज, वरीय जिला सचिव सत्यनारायण रजक, कोषाध्यक्ष-नागेश जायसवाल, जिला सचिव-किशोरी लाल, उमेश साव, मनोज गुप्ता, विजय कुमार रजक, जिला प्रवक्ता- पप्पू कुमार, जिला संगठन सचिव रंजीत कुमार, विवेक कुमार, जितेन्द्र कुमार, कोर कमिटी सदस्य-विनय कुमार, पिंटू कुमार, दिलीप रजक, अरुण कुमार,राजू रजक, कृष्णा साव, भोला साव, राजेश प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार, जितेंद्र साव, प्रमोद साव, मुन्ना कुमार, बाबूलाल अग्रवाल, रंजित रजक आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-a-person-becomes-great-not-by-height-or-position-but-by-hard-work-and-dedication-mla/">Chakradharpur

: कद या पद से नहीं, मेहनत और लगन से बड़ा होता है इंसान – विधायक

पैसे मांगने का आरोप गलत

जमशेदपुर प्रखंड स्थित जेएसएफसी गोदाम के मजदूर एवं डीएसडी स्टाफ के द्वारा पैसे मांगने के आरोप को सहायक गोदाम प्रबंधक कालीपदो पाल ने निराधार बताया. उन्होंने कहा कि गोदाम में पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न नहीं होने के कारण अब तक सभी जगहों पर डीएसडी नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर गोदाम के लिए गुड़ाबांधा गोदाम से खाद्यान्न आता है. अभी भी वहां चार हजार क्विंटल अनाज आना बाकी है. जिसके कारण 180 पीडीएस दुकानों में केवल 50 प्रतिशत के यहां ही खाद्यान्न पहुंच पाया है. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-woman-dies-due-to-fall-while-coming-home-after-transplanting-paddy/">Baharagoda

: धान रोपाई कर घर आते वक्त ठनका गिरने से महिला की मौत

प्रति क्विंटल 3.50 रुपया मिलता है

सहायक गोदाम प्रबंधक कालीपदो पाल ने बताया कि गोदाम में कार्यरत मजदूरों को खाद्यान्न उतारने के लिए सरकार की ओर से प्रति क्विंटल 3.50 रुपया ही निर्धारित किया गया है. जिसके कारण अक्सर मजदूर नाराज रहते हैं. मजदूरों का मेहनाताना बढ़ाना सरकार का नीतिगत मामला है. डीएसडी के मजदूरों द्वारा पैसे मांगने के संबंध में उन्होंने कहा कि डीएसडी के संवेदक को सरकार की ओर से प्रति क्विंटल 30 रुपये मिलते हैं, उसमें वे अपने मजदूरों का भुगतान करते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही