Search

 
 
 

जमशेदपुर  : बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ का जत्था सुल्तानगंज से पहुंचा सुईया पहाड़

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ का जत्था सुल्तानगंज से जल लेकर सुईया पहाड़ पहुंचा गया है.  सुईया पहाड़ में पर्यटन विभाग के द्वारा बनाए गए विश्राम गृह में सारे कांवरियों ने दोपहर का भोजन किया तथा वहीं विश्राम किया. पर्यटन भवन में बाबा बैधनाथ सेवा संघ के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन बांका जिले के मजिस्ट्रेट प्रशांत भारती ने किया. कार्यक्रम के मुख्य आयोजक विकास सिंह ने बताया कि सारे कांवरिया स्वस्थ है समय समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है. कांवरियों के शाम का पड़ाव अबरखिया के बंका जी के धर्मशाला में है जहां शिव तांडव, पिचास नृत्य का आयोजन किया गया है. विकास सिंह ने बताया कि भागलपुर, मुंगेर और बांका जिले के प्रशासन का सहयोग काफी मिल रहा है. तीनों जिले के अधिकारी लगातार संपर्क बनाकर सारी समस्या का समाधान करवा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-agniveer-yojana-based-program-organized-in-workers-college/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में अग्निवीर योजना आधारित कार्यक्रम आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही