Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : छठ की खुशियां बदली मातम में, नरवा पहाड़ गुर्रा नदी में डूबने से किशोर की मौत

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  परसूडीह थानान्तर्गत गोलपहाड़ी के एक परिवार पर आज सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. नरवा पहाड़ गुर्रा नदी में डूबने से नीरज प्रसाद नामक किशोर की मौत हो गई है. घटना आज सुबह छह बजे की है. विदित हो कि नीरज पड़ोसी के साथ आज छठ मनाने नरवा पहाड़ गुर्रा नदी गया हुआ था. इस घटना से नीरज के परिवार में मातम पसर गया है. नीरज के पिता नवीन व उनकी पत्नी का रो-रोकर बूरा हाल है. वहीं, जादूगोड़ा पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नीरज गोलपहाड़ी गोलगप्पा लाईन में रहता था. उसके पिता नवीन प्रसाद गोलगप्पा बेचने का काम करते हैं. पड़ोसी परिवार के साथ आज सुबह छठ का अर्घ्य देने के लिए नीरज सहित बस्ती के 20-25 लड़के 407 वाहन से नरवा पहाड़ गुर्रा नदी गए थे. छठ का प्रातः अर्घ्य खत्म होने के बाद नीरज बस्ती के लड़कों के साथ नदी में नहाने लगा. इसे भी पढ़ें : Dhanbad">https://lagatar.in/jharkhand-news-dhanbad-lala-khan-murder-case-high-court-refuses-to-grant-bail-to-accused-ashraf-alias-raju/">Dhanbad

का लाला खान हत्याकांड : आरोपी अशरफ उर्फ राजू को बेल देने से हाईकोर्ट ने किया इनकार

पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

नीरज प्रसाद के मौसा कुणाल किशोर ने बताया कि नीरज नदी किनारे नहा रहा था. जबकि उसके अन्य साथी पत्थर की चट्टान से गहरे पानी में छलांग लगा रहे थे. इसी दौरान तीन लड़के डूबने लगे. यह देखकर नीरज उन्हें बचाने के लिए गहरे पानी में चला गया. निरज को तैरना नहीं आता था. हालांकि बस्ती के ही आकाश नामक लड़के ने डूब रहे तीनों लड़कों को किसी तरह बचा लिया. जब उसकी सांस फूलने लगी तो वह बाहर निकल गया.इसी क्रम में नीरज डूब गया. नीरज को खोजने के लिए आकाश दूबारा गया. लेकिन पत्थर की खोह में उसके फंस जाने से उसका पता नहीं लगा पाया. इस घटना के बाद गर्रा नदी घाट पर छठ व्रतियों की भीड़ जमा हो गई. छठ पूजा को लेकर घाट तक तैनात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय गोताखोरों की मदद से निरज का शव बाहर निकाला. उसके बाद वहीं पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-action-will-be-taken-if-there-is-illegal-recovery-from-those-getting-treatment-on-ayushman-card/">धनबाद

: आयुष्मान कार्ड पर इलाज करानेवालों से अवैध वसूली हुई तो होगी कार्रवाई

नवीन प्रसाद का गोद लिया इकलौता चिराग बुझ गया

नीरज के मौसा कुणाल किशोर ने बताया नीरज उसके साढू सचिन प्रसाद का बेटा था. सचिन के तीन बेटे हैं. नीरज सबसे छोटा था. सचिव के भाई नवीन को कोई संतान नहीं थी. इसलिए उसने नीरज को बचपन में ही गोद ले लिया था. हालांकि नीरज को गोद लेने के बाद नवीन को एक बेटी हुई. जो अभी 10 वर्ष की है. नवीन खासमहल स्थित श्याम प्रसाद हाई स्कूल में दसवीं में पढ़ता था. आज सुबह वह स्कूल जाने के बजाय मुहल्ले के लड़कों के साथ नरवा पहाड़ चला गया. नवीन कुमार का गोद लिया हुआ इकलौता चिराग आज बुझ गया. इसे भी पढ़ें : जानिए">https://lagatar.in/know-the-truth-lpg-is-the-most-expensive-in-india-compared-to-the-world-such-is-the-condition-of-petrol-and-diesel/">जानिए

सच, दुनिया के मुकाबले भारत में सबसे महंगी है रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल का ऐसा है हाल
[wpdiscuz-feedback id="qe8ewvb379" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही