Search

 
 
 

जमशेदपुर : घायल अवस्था में सड़क पर पड़े युवक को स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत हिलव्यू कॉलोनी रोड नंबर तीन में गुरुवार सुबह एक बाइक सवार सड़क दुर्घटना में घायल हो गया. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बेहोशी की हालत में उसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उसे होश आया. घायल की पहचान मानगो दाईगुटू निवासी पंकज कुमार के रुप में की गई. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-elephants-ate-rice-and-pulses-by-breaking-the-door-of-bhadua-pravis-kitchen/">बहरागोड़ा

: भदुआ प्रावि के रसोई घर का दरवाजा तोड़ चावल-दाल खा गए हाथी
घटना की सूचना पंकज के परिजनों को दे दी गई है. स्थानीय निवासी जयंत कुमार ने बताया कि वह रास्ते से गुजर रहे थे तभी देखा की एक बाइक सवार सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है. उन्होनें तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस का कहना था कि उनकी गाड़ी पोस्टमार्टम में है आने में थोड़ा वक्त लगेगा. हालांकि समय रहते घायल को एमजीएम अस्पताल पहुंचा दिया गया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-school-children-were-made-aware-about-seasonal-diseases/">चाईबासा

: मौसमी बीमारियों को लेकर स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही