Search

 
 
 

जमशेदपुर : अगली कैबिनेट मीटिंग में आएगा अंगी भूत कॉलेजों के इंटरमीडिएट शिक्षकों और कर्मचारियों के समायोजन का मुद्दा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : हेमंत सरकार की अगली कैबिनेट बैठक में अंगीभूत कालेजों के इंटरमीडिएट के शिक्षकों और कर्मचारियों के समायोजन का मुद्दा रखा जाएगा. इस मुद्दे को पारित भी करवाया जाएगा. यह आश्वासन शिक्षकों और कर्मचारियों को मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिया है. यह जानकारी झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मोर्चा ने दी है. मोर्चा के बैनर तले शिक्षक शिक्षिकाओं और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने मंगलवार को मंत्री बन्ना गुप्ता से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात की. मोर्चा ने बताया है कि इस दौरान अंगी भूत कॉलेजों के इंटरमीडिएट सेक्शन के शिक्षकों और कर्मचारियों के समायोजन को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा गया. इसे भी पढ़ें  : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-one-dead-the-other-serious-after-being-hit-by-a-bike/">घाटशिला

: बाइक की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर
वही मोर्चा की ओर से कहा गया है कि जब तक शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्या का धरातल पर ठोस समाधान नहीं हो जाता है तब तक सभी इंटर प्रभाग के शिक्षक और कर्मचारी अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत काला बिल्ला लगाकर अपने-अपने महाविद्यालय में सेवा कार्य को जारी रखेंगे. इसी के तहत आज झारखंड के सभी 62 महाविद्यालय में इंटर के शिक्षक और कर्मचारी साथियों ने काला बिल्ला लगाकर झारखंड सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने का कार्य किया है. इसे भी पढ़ें :देर">https://lagatar.in/mlas-expressed-displeasure-over-late-release-of-funds-sought-answers-from-officers/">देर

से फंड रिलीज होने पर विधायकों ने जताई नाराजगी, अफसरों से मांगा जवाब
झारखंड के सभी 62 अंगीभूत महाविद्यालय में झारखंड सरकार के द्वारा इस वर्ष 11वीं में नामांकन बंद कर दिया गया है जिसके कारण 62 अंगीभूत महाविद्यालय के लगभग 5000 शिक्षक और कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं. इस कारण उनके समक्ष बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गई है. अपनी इसी समस्या को लेकर झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर मोर्चा द्वारा प्रदेश स्तरीय पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शिक्षक और कर्मचारियों ने मंत्री बन्ना गुप्ता से रांची स्थित उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान मोर्चा अध्यक्ष शालिनी नाग, महामंत्री रामानुज पांडे ,जावेद अख्तर अंसारी, अंजनी कुमार झा ,नवनीत कुमार सिंह ,राजीव कुमार दुबे ,कमलेश कुमार ,प्रभात रंजन तिवारी, संजलि कौसर,जितेन महतो ,चंदन जायसवाल, अनिमेष बक्शी, नीतीश कुमार ,शैशव सरकार, नीरज कुमार सहित रांची के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की बहुत बड़ी संख्या उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही