Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा वर्कर्स यूनियन की कमिटी मेंबरों की बैठक बुधवार को माइकल जॉन सभागार में हुई. इसमें कर्मचारियों के ग्रेड और प्रमोशन का मुद्दा उठा. बैठक में सबसे पहले पिछले दिनो दिवंगत हुए कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद अप्रैल में सेवानिवृत हुए तीन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. उसके बाद महामंत्री सतीश सिंह ने पूर्व की बैठक के निर्णयों को कमिटी मेंबरों के समक्ष रखा. कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय का लेखा-जोखा रखा, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया. सबसे पहले अरविंद पांडे ने अपनी बातें रखी. इसके बाद एचआरएम के उदय कुमार ने कहा कि कांट्रेक्टर सेल में 15 साल से ज्यादा समय से लोग काम कर रहे हैं, पर ईएसएफ में हैं, जो उचित नहीं है. ऑफिस में काम करने वाले ऑफिस एसोसिएट का प्रमोशन एनएस 6 के बाद हमेशा के लिए बंद हो जाता है. इस मुद्दे पर प्रबंधन से बात करने की जरूरत है. कोक प्लांट के कमिटी मेंबर आरसी झा ने कहा कि फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर बहाली के विषय में सितम्बर में हुई पिछली बैठक में भी उठाया था, लेकिन कोई स्पष्ट जबाब नहीं मिला. इसके साथ नई बनी कंपनियों में बहाली के संबंध में भी कोई जानकारी यूनियन के पदाधिकारियों ने नहीं दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-districts-development-plans-will-be-continuously-monitored-information-will-be-given-to-public-representatives-before-implementation/">जमशेदपुर
: जिले की विकास योजनाओं की होगी सतत निगरानी, क्रियान्वयन से पहले जन प्रतिनिधियों को दी जाएगी जानकारी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/TWU-BAITHAK-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> कमेटी मीटिंग में उपस्थित कमेटी मेंबर.[/caption] आरसी झा ने अधिकारियों की तरह कर्मचारियों के लिए भी फ्लेक्सी पंचिंग लागू किए जाने की मांग उठाई. वेज स्ट्रक्चर एक ऐसी चीज है जो हर कर्मचारी और हर कमिटी मेम्बरों को प्रभावित करता है. इस मुद्दे पर यूनियन को गंभीरता दिखानी होगी. बैठक में लगभग 60 कमिटी मेंबरों ने अपने विचार रखे. यूनियन के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष के नेतृत्व में लिए गए निर्णयों की सराहना करते हुए आगे और बेहतर करने की बात कही. अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि कमिटी मेंबरों द्वारा एनएस ग्रेड और प्रमोशन सहित फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट जैसे उठाए गए मुद्दे पर प्रबंधन से वार्ता कर हल निकाला जाएगा, ताकि मजदूरों के हितों की रक्षा हो. कई मुद्दों पर प्रबंधन से एक दौर की चर्चा भी हुई है. इसलिए आप भरोसा रखें परिणाम अच्छा ही होगा. [wpse_comments_template]
: जिले की विकास योजनाओं की होगी सतत निगरानी, क्रियान्वयन से पहले जन प्रतिनिधियों को दी जाएगी जानकारी
कर्मचारियों के लिए फ्लेक्सी पंचिंग लागू हो : आरसी झा
[caption id="attachment_647569" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="400" /> कमेटी मीटिंग में उपस्थित कमेटी मेंबर.[/caption] आरसी झा ने अधिकारियों की तरह कर्मचारियों के लिए भी फ्लेक्सी पंचिंग लागू किए जाने की मांग उठाई. वेज स्ट्रक्चर एक ऐसी चीज है जो हर कर्मचारी और हर कमिटी मेम्बरों को प्रभावित करता है. इस मुद्दे पर यूनियन को गंभीरता दिखानी होगी. बैठक में लगभग 60 कमिटी मेंबरों ने अपने विचार रखे. यूनियन के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष के नेतृत्व में लिए गए निर्णयों की सराहना करते हुए आगे और बेहतर करने की बात कही. अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि कमिटी मेंबरों द्वारा एनएस ग्रेड और प्रमोशन सहित फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट जैसे उठाए गए मुद्दे पर प्रबंधन से वार्ता कर हल निकाला जाएगा, ताकि मजदूरों के हितों की रक्षा हो. कई मुद्दों पर प्रबंधन से एक दौर की चर्चा भी हुई है. इसलिए आप भरोसा रखें परिणाम अच्छा ही होगा. [wpse_comments_template]
Leave a Comment