Search

 
 
 

Jamshedpur : तूल पकड़ता जा रहा भुइयांडीह में अतिक्रमण हटाने की नोटिस का मामला

 
  • डॉ. अजय ने भाजपा व सरयू राय को दी खुले मंच से बहस की चुनौती
  • अर्जुन मुंडा के एनजीटी में दिए आवेदन की क़ॉपी सार्वजनिक करने की मांग
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने सोमवार को बीजेपी नेताओं और विधायक सरयू राय को चुनौती देते हुए कहा कि वे सार्वजनिक मंच पर उनसे बहस कर लें वह तैयार हैं. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भुईंयाडीह के कल्याणनगर और इंदिरानगर का ही मामला नहीं है. यह तो महज शुरुआत है. यह बहुत बड़ा मामला है. सरयू राय और बीजेपी के नेताओं ने कल्याणनगर और इंदिरानगर के लोगों को धोखा देने का काम किया है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-mlas-participated-in-the-bhoomi-pujan-of-durga-puja-pandal/">Jamshedpur

: दुर्गा पूजा पंडाल के भूमि पूजन में शामिल हुए विधायक
डॉ. अजय ने कहा कि शुरुआत में तो बीजेपी और सरयू राय यह स्वीकार ही नहीं कर थे कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में अर्जुन मुंडा ने ही शिकायत दर्ज कराई है. दोनों ने मेरे ऊपर झूठ बोलने का आरोप लगाया. जब उन्होंने एनजीटी कोर्ट के आर्डर की कॉपी सार्वजनिक की तब सरयू राय और बीजेपी ने स्वीकार किया कि अर्जुन मुंडा ने ही एनजीटी में शिकायत की थी. लेकिन कल्याणनगर और इंदिरानगर के लिए शिकायत नहीं की थी. तो उन्हें यह बताना चाहिए कि किस कारण से और किसको फायदा पहुंचाने के लिए यह शिकायत की गई थी. पूर्व सांसद ने कहा कि अभी भी बीजेपी और सरयू राय लोगों को गुमराह कर रहे हैं. डॉ. अजय ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि दोनों सार्वजनिक मंच पर उनसे बहस कर लें, वह सभी कागजात पेश कर देंगे. इस पूरे मामले की जानकारी सरयू राय को थी. लेकिन उन्होंने अर्जुन मुंडा को बचाने और अपनी राजनीति सत्ता के लिए सैकड़ों गरीबों को धोखा देने का काम किया है. सरयू राय क्यों नहीं अर्जुन मुंडा द्वारा एनजीटी में की गई आवेदन की कॉपी सार्वजनिक कर रहे हैं, उन्हें क्या डर सता रहा है. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-janmashtami-celebrated-with-enthusiasm-worship-done-in-temples/">Chakradharpur

: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी, मंदिरों में हुई पूजा अर्चना
डॉ. अजय ने कहा कि यह केवल कल्याणनगर और इंदिरानगर की बात नहीं, बल्कि जमशेदपुर में नदी किनारे बसे सभी बस्तियों और बड़ी इमारतों को हटाने के लिए आवेदन किया गया था. जानकारी मिल रही है कि एक बड़े कॉरर्पोरेट कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए अर्जुन मुंडा ने एनजीटी में आवेदन किया था. सरयू राय और अर्जुन मुंडा को यह बताना चाहिए कि किस कॉरर्पोरेट कंपनी (एसटीपी) को फायदा पहुंचाने के लिए मुंडा ने आवेदन किया था. इसकी पूरी जानकारी सरयू राय को थी, लेकिन वह इसको लोगों से छुपाते रहे. इस पूरे मामले में दोनों बराबर के भागीदार हैं. डॉ. अजय ने कहा कि जल्द ही वह सभी दस्तावेज के साथ पूरे मामले की खुलासा करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही