Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमीटी मीटिंग में सुरक्षा के मुद्दे पर हुई चर्चा

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में शुक्रवार को कमेटी मीटिंग संपन्न हुई. मीटिंग में अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह, सलाहकार प्रवीण सिंह के साथ सभी कमेटी  मेंबर और आफिस बेयरर शामिल थे. मीटिंग की अध्यक्षता अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने की जबकि विषय प्रवेश महामंत्री आरके सिंह ने किया. विषय प्रवेश कराते हुए उन्होंने कहा कि बैठक में मुख्य रूप से कंपनी के अंदर सुरक्षा नियमों का पालन करने और असुरक्षित वातावरण में काम करने से परहेज करने पर चर्चा होगी. सभी कमेटी मेंबरों ने बारी-बारी से अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा के उपायों पर अपनी सलाह दी. सभी विचारों को सुनने के बाद आरके सिंह ने कहा कि कमेटी मेंबर द्वारा बताए गए सुरक्षा उपायों के संबंध में वरीय पदाधिकारी से बात करके अमल में लाने की बात कही. बैठक में यूनियन में हाल के दिनों में दो कमेटी मेंबर के सेवानिवृत्त होने के कारण रिक्त दो स्थान पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के निबंधित चुनाव नियमावली के तहत प्रक्रिया पूरा करने का प्रस्ताव महामंत्री द्वारा लाया गया. जिसका सभी कमेटी मेंबरों ने समर्थन किया. इसी भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-sdo-held-a-meeting-regarding-independence-day-celebrations/">घाटशिला

: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर एसडीओ ने की बैठक

सभी ने मृत कर्मचारी को किया याद, रखा मौन

इस अवसर पर यूनियन के सलाहकार प्रवीण सिंह ने कहा कि ट्रेड यूनियन के क्षेत्र में उनका जो सपना था टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सभी साथी उसको सफलीभूत कर रहे हैं. उनका सपना था कि निश्चिंत होकर सुरक्षित वातावरण में सभी मजदूर काम करें और किसी भी अनहोनी की स्थिति में उनका परिवार रोड पर न आए. उनके जीवन यापन के लिए पर्याप्त धनराशि या संसाधन की व्यवस्था हो. ऐसी व्यवस्था टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नेतृत्वकर्ताओं ने किया है. इसके लिए उन्होंने यूनियन के सभी पदाधिकारियों को साधुवाद दिया. बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि हाल के दिनों में बाबा धाम यात्रा और भगवान शिव जी का रुद्राभिषेक कार्यक्रम बहुत ही सफलता पूर्वक हुआ है. इसके लिए सभी कमेटी मेंबर बधाई के पात्र हैं. सुरक्षा के प्रति सभी को गंभीर होना चाहिए और टाटा मोटर्स कंपनी के अंदर और बाहर भी सुरक्षित वातावरण तैयार करना है. इसके लिए सभी लोग सुझाव दे और प्रयत्न करें. इस दौरान पिछले दिनों टाटा मोटर्स में हुए दुर्घटना में मृत कर्मचारी अरुण कुमार की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही