Search

 
 
 

जमशेदपुर : पंसस की बैठक में छाया रहा पानी, बिजली व सड़क का मुद्दा

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति भवन में सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने की. इसमें विभिन्न विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे. सभी पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने पंचायत में व्याप्त समस्याओं को पदाधिकारियों के समक्ष रखा. बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. कई सदस्यों ने बिजली-पानी का मुद्दा उठाया तो कई लोगों ने सड़क और जल जमाव का मुद्दा भी उठाया. पूर्व की बैठक में रखी गई समस्याओं का निराकरण नहीं होने से कई पंसस ने अपनी नाराजगी व्यक्त की. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-dr-m-kumar-cmo-of-sail-hospital-will-retire-today/">किरीबुरु

: सेल अस्पताल के सीएमओ डा एम कुमार आज होंगे सेवानिवृत्त

ससमय कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

उप प्रमुख शिवकुमार हांसदा ने बताया कि इस बैठक में विभिन्न योजनाओं और जनमुद्दों को लेकर चर्चा हुई. इसमें सबसे ज्यादा बिजली और पानी की समस्या सामने आई, उनकी विस्तृत जानकारी लेते हुए उनका निराकरण करने का निर्देश दिया गया. साथ ही जो योजनाएं अधूरी है उसे भी जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा गया है. जो अधिकारी और पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों की बातों को अनदेखा कर रहे हैं उन्हें चेताया गया. उन्हें बताया गया कि वे उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए ससमय कार्यों को पूर्ण करें. बैठक में प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, उप प्रमुख शिवकुमार हांसदा, बीपीओ सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही