Search

 
 
 

जमशेदपुर : इग्नू में नामांकन एवं पंजीकरण की अंतिम तिथि नौ सितंबर

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में जुलाई (2022) सत्र के लिए द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों लिए पंजीकरण और नये सत्र में नामांकन की तिथि में परिवर्तन किया गया है. इस संबंध में इग्नू के द्वारा नोटिस जारी किया गया है. इसके अनुसार विद्यार्थियों को अब नौ सितंबर 2022 तक नए सत्र में नामांकन और द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थी अपना पुन:पंजीकरण करा सकते हैं.

विद्यार्थी इग्नू के वेवसाइट करा सकते है नामांकन

इस संबंध में ‘इग्नू’ के वरीय क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शुभाकांत मोहंती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छात्रों के भविष्य के देखते हुए नए सत्र में नामांकन और पंजीयन कराने की तिथि में परिवर्तन किया गया है. अब विद्यार्थी नौ सितंबर तक ऑनलाइन नामांकन एवं पंजीयन करा सकते हैं. विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं. उल्लेखनीय है कि इग्नू द्वारा नामांकन एवं पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अगस्त की घोषणा की गई थी. उसमें एक बार पुन: परिवर्तन कर नामांकन की अंतिम तिथि 9 सितंबर 2022 से संबंधित नोटिस जारी किया गया है. विद्यार्थी इग्नू के वेवसाइट पर जाकर नामांकन करा सकते हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही