Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : काशीडीह हाई स्कूल में तीन दिवसीय समर कैंप का अंतिम दिन रहा उत्साहवर्धक

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुक के साकची स्थित काशीडीह हाई स्कूल में पिछले 8 मई से आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप बुधवार को संपन्न हुआ. इस कैंप का आयोजन कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए किया गया. कैंप के तीसरे एवं अंतिम दिन की शुरुआत हंसते खिलखिलाते बच्चों की तस्वीरें लेकर की गई. कैंप के तीसरे दिन भी बच्चों को कई तरह के कौशल सिखाए गए. साथ ही साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए फन गेम्स की भी व्यवस्था की गई. कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को दो समूह में बांटकर अलग-अलग एक्टिविटी करायी गयी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-young-man-stabbed-with-knife-in-adityapur-situation-critical/">जमशेदपुर

: आदित्यपुर में युवक को चाकू से गोदा, स्थिति गंभीर
कैंप के अंतिम दिन में कक्षा 1 से 2 तक के विद्यार्थियों को मास्क मेकिंग, टैटू मेकिंग एवं फन गेम कराया गया. वहीं कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों को जुम्बा, ऑर्गेनाइजिंग स्किल एवं वाटर बैलून डांस करवाया गया. इसके साथ ही सभी विद्यार्थियों ने समर कैंप का नृत्य संगीत का खूब आनंद उठाया. विद्यालय की को-ऑर्डिनेटर रीता मिश्रा की अगुवाई में सभी प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी की शिक्षिकाएं नीता ,संगीता दुबे, वर्षा,रूपाली ,नताशा ,विनिता ,नंदिता के साथ अन्य सराहनीय भूमिका निभाई एवं कार्यक्रम को सफल बनाया. कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक फ्रांसिस जोसेफ, सह प्रधानाध्यापक राकेश पांडे एवं संयोजक रीता मिश्रा भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही