Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कीनन स्टेडियम में 24 जनवरी से कर्नाटक और झारखंड के बीच रणजी लीग का आखिरी मैच खेला जाएगा. दोनों टीमें 6-6 मैच खेल चुकी है. कर्नाटक 29 प्वाइंट के साथ टॉप पर है जबकि झारखंड के खाते में 26 प्वाइंट है. इससे पहले खेले गए मैच में कर्नाटक ने झारखंड को हरा दिया था. इस बार झारखंड अपना बदला पूरा करने के लिए पूरा जोर लगा देगा. वैसे पिछले मैच में झारखंड ने छतीसगढ़ को हरा कर अपनी स्थिति को मजबूत किया है. छत्तीसगढ़ को हरा के बाद झारखंड टीम का हौसला बुलंद है. सोमवार को दोनों टीमों ने कीनन स्टेडियम में नेट पर प्रैक्टिस किया. कर्नाटक की टीम में रोनित मोरे, वी कावेरापा और विजय कुमार विशाक की तेज गेंदबाजी तिकड़ी काफी मशहूर है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-every-indian-is-proud-of-netajis-contribution-to-the-nation-kale/">जमशेदपुर
: राष्ट्र के प्रति नेताजी के योगदान पर हर भारतीय को गर्व है : काले
: राष्ट्र के प्रति नेताजी के योगदान पर हर भारतीय को गर्व है : काले