Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआइएसएल के लोगो का अनावरण 25 अगस्त को

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस लिमिटेड (टीएसयूआइएसएल) के गठन के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर 25 अगस्त (शुक्रवार) को जुस्को गोलचक्कर के निकट टीएसयूआइएसएल के लोगो का अनावरण किया जाएगा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर टाटा स्टील के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी, टीएसयूआइएसएल के प्रबंध निदेशक रितु राज सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. 25 अगस्त से टीएसयूआइएसएल द्वारा एनिवर्सरी सेलेब्रेशन संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tulsi-das-jayanti-celebrated-in-shishu-vidya-mandir/">चांडिल

: शिशु विद्या मंदिर में मनाई गई तुलसी दास जयंती
उल्लेखनीय है कि भारत में अपनी तरह की पहली पहल के तौर पर 2004 में टाटा स्टील के टाउन सर्विसेज डिवीजन से अलग होकर जमशेदपुर यूटिलिटीज एंड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (जुस्को) की स्थापना की गई थी. जुस्को (अब टीएसयूआइएसएल) आज भारत का एकमात्र व्यापक शहरी बुनियादी ढांचा सेवा प्रदाता है. इसकी सेवाओं में इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन प्रोक्योरमेंट (ईपीसी), बिजली वितरण, एकीकृत टाउनशिप प्रबंधन, संचालन और रखरखाव (ओ एंड एम) और रियल एस्टेट शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही