Search

जमशेदपुर : प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में उद्यमिता को बढ़ावा देना : डॉ.अशोक

Jamshedpur :  जमशेदपुर वर्कर्स महाविद्यालय में गुरूवार को वाणिज्य विभाग के स्नातक के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का आयोजन किया. प्रदर्शनी का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार महापात्र ने किया. प्रदर्शनी में मुख्य रूप से छात्र द्वारा स्वनिर्मित काष्ठ से निर्मित वस्तुएं, कपड़े से बने पोशाक, स्वास्थ्य से संबंधित सामग्रियां,  सजावट के समान के साथ खान-पान और ठंडा पेय पदार्थ का काउंटर लगाया गया था. प्रदर्शनी में महाविद्यालय के शिक्षकों के साथ कॉलेज के सभी संकाय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और आनंद उठाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-rourkelas-rahul-dies-after-falling-from-double-don-bar/">जमशेदपुर:

डबल डॉन बार से गिरने से राउरकेला के राहूल की मौत

विषय की  जानकारी दी गई

[caption id="attachment_303564" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/ss-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का निरीक्षण करते कॉलेज के प्राचार्य[/caption] मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार महापात्र ने कहा कि प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने का प्रयास करना है. उद्यमिता में किस प्रकार कि समस्याओं का सामना करना पड़ता है, कैसे एक बेहतर उद्यमी बन सकते है, इस विषय की  जानकारी दी गई. कार्यक्रम में विभाग के डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. अनिल चंद्र पाठक, डॉ. मोनीदीपा दास डॉ. मीतू आहूजा, डॉ.  संजू कुमारी और प्रो.  मलिका हिजाब उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//