Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : उलीडीह में मकान का बेल बजा रही महिला से बदमाशों ने छीनी चेन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : उलीडीह थाना क्षेत्र के पटेल पथ की रहने वाली रेखा शर्मा से दो बदमाशों ने गले से सोने के चेन की छिनतई कर ली. घटना के समय वह अखंड ज्योति पुस्तक लेकर कंचन बिहार में हरेंद्रनाथ झा के घर पर गयी हुई थी. इस बीच ही बदमाशों ने गले पर हाथ डाला और चेन झपटा. इस दौरान बदमाशों के साथ रेखा शर्मा की नोंक-झोंक भी हुई. इस बीच बदमाशों के हाथ आधा चेन लगा. घटना के बाद महिला मामले को लेकर भाजपा नेता विकास सिंह के साथ उलीडीह थाने पर गयी थी और लिखित शिकायत की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-even-after-two-months-in-the-loot-of-32-lakhs-from-bistupur-canara-bank-the-hands-of-the-police-are-empty/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर केनरा बैंक से 32 लाख की लूट में दो माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

गायत्री परिवार से जुड़ी है रेखा

रेखा शर्मा ने बताया कि वह पिछले दस वर्षों से गायत्री परिवार में जुड़ी हुई है. वह गुरुवार की शाम को अखंड ज्योति पुस्तक बांटने का काम कर रही थी. इस दौरान वह हरेंद्रनाथ के घर पर गयी थी. मकान का बेल बजाते समय ही दो बदमाश पीछे से आए थे और झपट्टा मारकर गले से सोने का चेन छीन लिया. महिला का कहना है कि दोनों बदमाश सफेद रंग की टोपी पहने हुए थे. वहीं घटना के बाद महिला ने इसकी जानकारी सबसे पहले भाजपा नेता विकास सिंह को दी थी. विकास सिंह मौके पर पहुंचे थे. फिर थाने पर गये. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-commits-suicide-by-hanging-in-haldipokhar/">जमशेदपुर

: हल्दीपोखर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
[wpdiscuz-feedback id="sqlgx6uwro" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही