Search

 
 
 

जमशेदपुर : विधायक ने विशेष पदाधिकारी से कहा टैंकर से कराएं बस्तियों में पेयजल आपूर्ति

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को कहा कि जिन बस्तियों में पाइप से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है. वहां हर हाल में टैंकर से पानी पहुंचाने की व्यवस्था करें और एक दिन भी इसमें रूकावट नहीं हो. उल्लेखनीय है कि भुईयाडीह, जमशेदपुर के लाल भट्ठा क्षेत्र में टैंकर से पेयजल की आपूर्ति की जाती है क्योंकि पूर्ववर्ती जुस्को द्वारा अभी तक इस बस्ती में पानी देने की व्यवस्था नहीं की गई है. टाटा स्टील यूटिलिटीज सर्विसेज मार्च से यहां पानी देने का ढांचा खड़ा करना शुरू करेगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-120-cases-executed-in-lok-adalat/">चाईबासा

: लोक अदालत में 120 मामलों का हुआ निष्पादन

बस्तियों में टैंकर पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए

विधायक सरयू राय को बस्तीवासियों ने शनिवार सूचित किया कि शुक्रवार से लाल भट्ठा बस्ती में पेयजल का टैंकर नहीं आया है. राय ने अविलंब इसकी सूचना विशेष पदाधिकारी को दी और कहा कि हर दिन न केवल लाल भट्ठा में बल्कि उन सभी बस्तियों में जहां टैंकर से पेयजल जाता है. वहां नियमित रूप से पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही