Search

 
 
 

जमशेदपुर : विधायक ने सदन में पटमदा डिग्री कॉलेज की सरकारीकरण की मांग की

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने मंगलवार को सरकार से पटमदा प्रखंड स्थित पटमदा डिग्री कॉलेज जल्ला की सरकारीकरण की मांग की. उन्होंने कहा कि पटमदा डिग्री कॉलेज जल्ला की स्थापना सन 1993 को हुई थी. यह कॉलेज जमशेदपुर मुख्यालय से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यह क्षेत्र सुदूरवर्ती ग्रामीण, आदिवासी एवं मूलवासी बहुल क्षेत्र है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-health-check-up-camp-organized-by-marwari-yuva-manch/">चक्रधरपुर

: मारवाड़ी युवा मंच की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

कॉलेज को नैक से बी ग्रेड मान्यता प्राप्त है

उक्त कॉलेज को नैक द्वारा बी-ग्रेड मान्यता प्राप्त है. कॉलेज की संबंधता 2007 रांची विश्वविद्यालय एवं वर्ष 2009 में कोल्हान विश्वविद्यालय के पास है. उस क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को देखते हुए सरकार से मांग करता हूं पटमदा डिग्री कॉलेज जल्ला का सरकारी करण किया जाए ताकि क्षेत्र बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए जमशेदपुर नहीं आना पड़े.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही