Search

 
 
 

जमशेदपुर : विधायक ने साफ करवाया कैरेज कॉलोनी हरि मंदिर के समीप वर्षों से जमा कचरा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई विधानसभा अन्तर्गत बर्मामाइंस कैरेज कालोनी हरि मंदिर के समीप विगत कई वर्षों से जमा कचड़ा अंततः साफ हो गया. विधायक मंगल कालिंदी के प्रयास से एक जेसीबी एवं डम्पर के सहयोग से उक्त कचड़ा को वहां से हटाया गया. इस कार्य में स्थानीय निवासी सह पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस क पूर्व महासचिव महेंद्र कुमार पांडे का खासा सहयोग रहा. महेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि उक्त क्षेत्र जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अन्तर्गत आता है. लेकिन रेलवे कालोनी से सटा होने के कारण कैरेज कालोनी में नागरिक सुविधाएं मुहैया नहीं हो पाती थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-katta-raj-to-be-eliminated-from-district-reform-criminals-sp/">आदित्यपुर

: जिले से खत्म करेंगे कट्टा राज, सुधर जाएं अपराधी – एसपी
विधायक ने बीते दिनों लगाया था जनता दरबार कांग्रेस नेता महेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि बीते दिनों स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी के द्वारा कैरेज कालोनी संतोषी मंदिर के समीप जनता दरबार आयोजित किया गया था. उस दौरान स्थानीय लोगों ने कई समस्याओं से विधायक को अवगत कराया था. विधायक ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था. इसी कड़ी में हरि मंदिर पानी टंकी के के समीप वर्षों से जमा कचड़ा को शुक्रवार को साफ कराया गया. उन्होंने कहा कि विधायक ने हरि मंदिर एवं स्थानीय गली-मुहल्लों में पेबर्स ब्लॉक बिछवाने का आश्वासन दिया है. मौके पर मौजूद रामश्रय सिंह, राजू मुखी, भोला पांडे, बलदेव दास, संतोष चंद्रवंशी समेत बस्ती के काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-only-experiments-were-done-in-the-education-sector-in-73-years-new-education-policy-will-open-new-doors-of-development-ramesh-bais/">जमशेदपुर

: 73 वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में केवल प्रयोग किए गए, नई शिक्षा नीति विकास के नए द्वार खोलेगी- रमेश बैस
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही