Search

 
 
 

जमशेदपुर : पीपुल्स एकेडमी स्कूल के चहारदीवारी के निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बाराद्वारी स्थित पीपुल्स एकेडमी प्लस टू स्कूल के चहारदीवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने किया. मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि पीपुल्स एकेडमी प्लस टू स्कूल के चहारदीवारी की ऊंचाई कम होने के कारण आस-पास के लोग स्कूल कैम्पस में घुस कर स्कूल की संपति को नुकसान पहुंचा रहे हैं. विधायक ने कहा कि इसकी जानकारी जब मुझे मिली तो मैंने स्कूल की चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने के लिए योजना बनाई और इसे पास करवाया. इसी के तहत मंगलवार को चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. [caption id="attachment_612171" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JSR-Saryu-Rai-People-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शिलान्यास के अवसर पर लगाया का शिलापट्ट.[/caption] इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-police-raided-and-recovered-700-bottles-of-english-liquor/">आदित्यपुर

: पुलिस ने छापामारी कर 700 बोतल अंग्रेजी शराब किया बरामद

बस्ती के लोग कैम्पस के अंदर घुस कर करते हैं तोड़फोड़

उल्लेखनीय है कि पीपुल्स एकेडमी प्लस टू स्कूल की चहारदीवारी की ऊंचाई कम होने के कारण आस-पास के बस्ती के लोग स्कूल कैम्पस में घुस कर बल्ब फोड़ देते हैं नल चोरी कर ले जाते हैं जिससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य चंद्रदीप पांडे और अन्य शिक्षक उपस्थित थे. विधायक ने स्कूल भवन का भी निरीक्षण किया और हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही