Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मुखिया संघ के आंदोलन को सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय लोगों का मिला साथ, दूसरे दिन भी धरना जारी

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर प्रखंड के उत्तरी करनडीह पंचायत भवन निर्माण के लिए आवंटित सरकारी जमीन के अतिक्रमण के खिलाफ मुखिया संघ का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी है. जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय के बाहर धरना पर बैठे विभिन्न पंचायतों के मुखिया के अलावे सामाजिक संगठनों के लोग भी धरना को समर्थन दे रहे हैं. संस्कृति सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, बिरसा युवा सेना, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अलावे पंचायत के स्थानीय लोगों ने भी धरना को समर्थन देकर मुखिया संघ की मांग को जायज बताया गया. समाजिक कार्यकर्ता नंदकिशोर ठाकुर ने जमशेदपुर अंचल क्षेत्र की सरकारी जमीनों को बचाने की मांग की. वहीं बिरसा युवा सेना के भरत सिंह ने प्रशासन से सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से बचाने के लिए कार्रवाई करने को कहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-applications-can-be-submitted-till-january-12-for-enrollment-on-reserved-seats-in-private-schools/">जमशेदपुर

: निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए 12 जनवरी तक जमा कर सकते है आवेदन

प्रमथनगर टेंपल रोड की जमीन बचाने को आगे आए थे मुखिया

पश्चिमी हलुदबनी पंचायत अंतर्गत प्रमथनगर टेंपल रोड में सरकारी जमीन (खाता संख्या-1000 एवं प्लॉट संख्या-580) को अतिक्रमण से बचाने के लिए तत्कालिन मुखिया खत्री सिरका आगे आए थे. उन्होंने वर्ष 2020 में जमशेदपुर के अंचलाधिकारी को पत्र लिखकर उक्त सरकारी जमीन को बचाने की मांग की थी. खत्री सिरका की शिकायत पर अंचल कार्यालय की ओर से तत्कालिन अंचल निरीक्षक बलवंत सिंह ने उक्त जमीन की जांच की. जांच में उक्त भूखंड को सरकारी भूमि घोषित किया गया. वहां सरकारी जमीन का बोर्ड भी लगाया गया. लेकिन कलांतर में उक्त बोर्ड को अतिक्रमणकारियों ने हटा दिया तथा पूरी जमीन कब्जा कर ली. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-police-station-road-and-footpath-shops-will-be-organized-cctv-cameras-will-be-fixed/">आदित्यपुर

: थाना रोड व फुटपाथी दुकान होंगे व्यवस्थित, सीसीटीवी कैमरे होंगे दुरुस्त

धरना में ये लोग हैं शामिल

सरकारी जमीन बचाने के लिए आंदोलनरत मुखिया संघ के धरना में  मुखिया संघ के अध्यक्ष पलटन मुर्म, उत्तरी करनडीह पंचायत की मुखिया सिनी सोरेन, पूर्वी किताडीह पंचायत की मुखिया जोबा मार्डी, दक्षिणी करनडीह पंचायत की मुखिया सरस्वती टुडू, बिरसा युवा सेना के भरत सिंह, पूर्व पंसस राजू बेसरा, पिछड़ा वर्ग महासभा के नंदकिशोर ठाकुर समेत काफी संख्या में उत्तरी करनडीह पंचायत की जनता शामिल थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-on-akhilesh-gangs-kanhaiya-singh-and-two-henchmen/">जमशेदपुर

: अखिलेश गैंग के कन्हैया सिंह व दो गुर्गों पर एफआइआर
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही