Search

 
 
 

जमशेदपुर : सांसद ने बागबेड़ा वायरलेश मैदान के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का किया शिलान्यास

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बागबेड़ा समेत इससे सटे आधा दर्जन बस्तियों में रहने वाले लोगों को अब वायरलेश मैदान में व्याप्त कचरे के अंबार व बीमारियों के खतरे से निजात मिल जाएगी. सांसद बिद्युत बरण महतो ने मंगलवार को दक्षिण पूर्व रेलवे टाटानगर के सहायक अभियंता (प्रथम) एचपी सत्पति के साथ भूमि पूजन किया. वर्ष 2014 से वायरलेस मैदान के सुंदरीकरण को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो लगातार प्रयास कर रहे थे. जिसके फलस्वरूप आज यह कार्य संपन्न हुआ. सौंदर्यीकरण के तरह वायरलेस मैदान का पेबर्स ब्लॉक लगवाकर वाकिंग ट्रैक, वृक्षारोपण एवं चारदीवारी बनाई जाएगी. यह सारा कार्य आरवीएनएल के देखरेख में होगी. यह बागबेड़ा की जनता के लिए सांसद श्री महतो के ओर एक ऐतिहासिक और बड़ी सौगात है. इस कार्य से क्षेत्र की जनता में खुशी का लहर है. क्षेत्र की जनता ने सांसद विद्युत वरण महतो को धन्यवाद दिया. उल्लेखनीय है कि यह बागबेड़ा, रेलवे कालोनी, हरहरगुट्टू, बागबेडा़ बस्ती, डीबी रोड, बजरंग टेकरी, आनंदनगर क्षेत्र की जनता की चिरप्रतीक्षित मांग थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-human-life-cannot-be-imagined-without-yoga-registrar/">जमशेदपुर

: योग के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती : कुलसचिव

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जिला पार्षद कविता परमार, महामंत्री गणेश विश्वकर्मा, विमलेश उपाध्याय, हरेंद्र सिंह, धनंजय उपाध्याय, श्रवण मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा, मुखिया नीनू कुदादा, राजकुमार गौड़, संतोष ठाकुर, सुरेश निषाद, केशव सिंह, राकेश चौबे, नीरज सिंह, अखिलेश्वर गिरी, नीतीश कुमार, राजेंद्र कुंवर. मनोज सिंह. जय शंकर शाह, रामजय सिंह त्यागी, शैलेंद्र सिंह एवं सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-kalindi-aware-of-the-problems-of-makdampur-munshi-mohalla-will-clean-the-drain-at-his-own-expense/">जमशेदपुर

: मकदमपुर मुंशी मोहल्ला की समस्याओं से अवगत हुए विधायक मंगल कालिंदी, निजी खर्च पर कराएंगे नाला की सफाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही