Search

 
 
 

जमशेदपुर : अब तक अनसुलझी है अमरनाथ की मौत की गुत्थी, पुलिस को है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : उलीडीह थाना अंतर्गत ओल्ड सुभाष कॉलोनी निवासी अमरनाथ सिंह की हत्या की गुत्थी अब तक अनसुलझी है. पुलिस यह नहीं पता लगा पा रही है कि आखिर यह हत्या है या फिर अस्वाभाविक मौत. इधर, शुक्रवार देर शाम अमरनाथ के बेटे अमृत सिंह शहर पहुंचे. पुलिस ने उनसे भी कई सवाल पूछे पर उनका एक ही जवाब था कि घर में वह कम ही बात किया करते थे. घटना की जानकारी भी उन्हे पड़ोसियों से ही मिली थी. वैसे पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस ने अमरनाथ सिंह की पत्नी मीरा सिंह को थाने में ही रखा है. मौत कैसे हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-newly-married-woman-missing-from-home-to-take-medicine-husband-searching-for-9-days-complaint-in-police-station/">आदित्यपुर

: घर से दवा लेने निकली नवविवाहिता लापता, 9 दिन से खोज रहा पति, थाना में की शिकायत

बार-बार बयान बदल रही मीरा

पुलिस लगातार मीरा से पूछताछ कर रही है पर वह बार-बार अपना बयान बदल रही है. कभी वह कहती है कि उसके पति बाहर गए है तो कभी कहती है कि पति घर पर सो रहे है. मीरा ने उलीडीह थाने की एक दीवर पर भी जय श्री राम और आज की तारीख लिख दी है. मीरा की यह आदत पूर्व से रही है. उसके घर की दीवारों पर भी इसी तरह तारीख लिखा पाया गया था. इधर, बेटे अमृत ने मां को अपने साथ ले जाने से इंकार किया है. पुलिस ने उसे मीरा सिंह को अपने साथ ले जाने को कहा पर उसने साफ इंकार कर दिया. अमृत का कहना है कि वह अपनी मां को अपने साथ नहीं रखना चाहता. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-no-result-even-after-4-months-of-phd-entrance-exam-in-kolhan-university/">जमशेदपुर

: कोल्हान विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के 4 महीने बाद भी रिजल्ट नहीं

ये है मामला

गुरुवार देर रात स्थानीय लोगों ने जयपुर में अमृत को फोन कर बताया कि उनके घर से तेज बदबू आ रही है. जिसके बाद अमृत ने पुलिस को सूचित किया. सूचना पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से अमरनाथ के घर में घुसी जहां एक कमरे में अमरनाथ का शव पाया गया. इसके बाद मीरा सिंह ने सभी को बाहर निकाल दिया और चार घंटे तक ड्रामा चलने के बाद अंत में पुलिस मीरा सिंह को अपने साथ ले गई. शुक्रवार को पुलिस ने शव को कमरे से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही