Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: चंद्रशेखर आजाद के बलिदान का कृतज्ञ राष्ट्र सदैव ॠणी रहेगा-काले

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : देश प्रेम, वीरता और त्याग की परिभाषा गढ़ने वाले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी, भारत माता की आजादी के लिये अपने प्राणों का बलिदान करने वाले साहस, शौर्य व निर्भीकता के प्रतीक, प्रखर राष्ट्रभक्त अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन परिवार द्वारा कालीमाटी कार्यालय में श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-yuva-morcha-opposed-the-conversion-of-religion-under-the-guise-of-healing-meeting-in-golmuri-nanaknagar/">जमशेदपुर:

गोलमुरी नानकनगर में चंगाई सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का भाजमो युवा मोर्चा ने किया विरोध

चंद्रशेखर आजाद का बलिदान मातृभूमि की सेवा में सर्वस्व अर्पण करने की सीख देता है: काले

इस मौके पर नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद को याद कर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है. आजाद को आजाद भारत से कम कुछ भी स्वीकार नहीं था. उनका बलिदान हमें मातृभूमि की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पण करने की सीख देता है. अपने शौर्य से इस वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाले अजर अमर सेनानी के बलिदान का कृतज्ञ राष्ट्र सदैव ॠणी रहेगा.

चंद्रशेखर आजाद के नाममात्र से ही अंग्रेजी हुकूमत कांपती थी: जयप्रकाश  

कार्यक्रम के अतिथि वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद एक ऐसे क्रांतिवीर थे,जिनके नाममात्र से ही अंग्रेजी हुकूमत कांपती थी. उनकी वीरता युगों-युगों तक सभी को प्रेरित करती रहेगी. वरिष्ठ पत्रकार सह नमन के संरक्षक बृजभूषण सिंह ने कहा कि मां भारती के अमर सपूत चंद्रशेखर आजाद वीरता, साहस,निडरता की प्रतिमूर्ति थे. ऐसे सपूत विरले ही पैदा होते हैं, जो मातृभूमि के लिये अपना सर्वस्व बलिदान कर दें. कार्यक्रम में रामकेवल मिश्रा व डीडी त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और चंद्रशेखर आजाद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार व धन्यवाद ज्ञापन जुगनू पांडे ने किया.

श्रद्धांजलि सभा में ये लोग थे मौजूद

[caption id="attachment_256078" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/27fjsr23.jpg"

alt="" width="600" height="333" /> श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोग.[/caption] पूर्व सैनिक वरुण कुमार, महेंद्र सिंह, योगेश शर्मा, कुलविंदर सिंह पन्नू, गोपी कांत,  संतलाल पाठक, सुखविंदर सिंह, विपिन झा, पंकज कुमार वर्मा, अमरपाल सिंह, परमजीत सिंह काले, हरजीत सिंह, रिया मित्रा, अनीशा सिन्हा, काकोली मुखर्जी, सीमा शर्मा, पिंकी विश्वास, रंजीता राय, आरती देवी, डी मनी, ममता पुष्टि, लकी कौर, तनुश्री लंका, रानी, ममता दास, कमलजीत कौर, अखिलेश पांडे, संदीप कुमार सिंह, पप्पू राव, किशोर ओझा, विभाष मजुमदार, अभिषेक पांडे, दीपक सिंह, सौरव चटर्जी, दीपक महतो, सरबजीत सिंह टोबी, शेखर मुखी, सुदेश मुखी, भोला रवि दास, बिट्टू मुखी, मुन्ना दीक्षित, संजय कुमार सिंह, विवेक कांमत, अमरेन्द्र कुमार, धीरज चौधरी, विक्की तारवे, मोहन दास, शुभम लाला,पारीतोष, बबलू, सूरज चौबे, प्रेम करण पांडे, राम, हेमंत कुमार पान, रामा राव, अनूज मिश्रा, विवेक मिश्रा, लक्की जायसवाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-goods-being-carried-day-and-night-local-trains-not-running-for-passengers/">चक्रधरपुर

: दिन-रात ढोया जा रहा माल, यात्रियों के लिए नहीं चल रही लोकल ट्रेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही