Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूरी टीम के साथ स्वास्थ मंत्री से मिले

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश मित्तल अपनी पूरी टीम के साथ शुक्रवार को स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता से उनके आवासीय कार्यालय में मिले. इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के साथ मंत्री का शॉल एवं बुके प्रदान कर अभिनंदन किया. मौके पर बन्ना गुप्ता ने मुकेश मित्तल जी और उनकी पूरी टीम को बधाई दी एवं समाज हित में सदैव कार्यरत रहने की बात कही. मुकेश मित्तल ने उन्हें विश्वास दिलाया कि मारवाड़ी सम्मेलन समाज हित में हमेशा कार्य करेगा. इस दौरान उन्होंने कुछ भावी योजनाओं से मंत्री को अवगत कराया तथा सहयोग मांगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bhoomi-pujan-done-for-the-construction-of-five-day-rudra-mahayagya-mandap-in-govindpur/">जमशेदपुर

: गोविंदपुर में पांच दिवसीय रूद्र महायज्ञ के मंडप निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

राजस्थान विद्या मंदिर समाज को सौंपने की मांग

मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात के दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने उन्हें समाज की कुछ समस्याओं से अवगत कराया. जिसमें राजस्थान विद्या मंदिर कभी मारवाड़ी समाज की ओऱ से संचालित होता था. उसे पुनः समाज को हैंडओवर करने की मांग की. इसी तरह मारवाड़ी समाज का अपना कोई भवन नहीं होने की मंत्री को जानकारी दी गई. मंत्री ने इस संबंध में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया. मौके पर सुभाष शाह, सीए विवेक चौधरी, शंकर मित्तल (जुगसलाई), विमल अग्रवाल, सीए सिद्धार्थ खण्डेलवाल, सीए विनीत मित्तल,  मोहित शाह, बबलू अग्रवाल, गौरव जवानपुरिय, आशीष खन्ना, सीए अंकित अग्रवाल, रतन सहरिया, कमल सिंघल एवं तुषार जिंदल मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-citu-came-in-support-of-states-contractual-paramedical-staff-celebrated-statewide-solidarity-day/">जमशेदपुर

: राज्य के अनुबंधित पारामेडिकल कर्मचारियों के समर्थन में आया सीटू, मनाया राज्यव्यापी एकजुटता दिवस  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही