Search

जमशेदपुर : पुलिस व अपराधियों की सांठ-गांठ अपराध की पुनरावृति के लिए जिम्मेवार- भाजमो

Jamshedpur (Sunil Pandey) : शहर की बिगड़ती विधि व्यवस्था व थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय जनतंत्र मोर्चा की एक बैठक गुरुवार को विधायक सरयू राय की मौजूदगी में बारीडीह स्थित कार्यालय में हुई. बैठक में मौजूद विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष ने अपने-अपने मंडल में घटित हुई अपराध की घटनाओं की जानकारी दी. जिसमें मुख्यत: चोरी, छिनतई, लूट, अड्डाबाजी, नशाखोरी सहित अन्य संगीन अपराध शामिल है. मंडल अध्यक्षों ने बताया की घटनाओं के बारे में थाना को सुचित करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती. केवल शिकायत के आधार पर खानापूर्ति कर दी जाती है. जिससे अपराध की घटनाओं में निरंतर बढोतरी हो रही है. अपराधिक घटनाओं के पुनरावृत्ति के लिए थाना प्रभारी के अंगरक्षक, ड्राइवर सहित अन्य निजी कर्मियों और अपराधियों की सांठ-गांठ की बात सामने आई. इसे भी पढ़ें : मतदाता">https://lagatar.in/meeting-regarding-special-brief-revision-of-voter-list-blo-will-go-door-to-door/">मतदाता

सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर बैठक, डोर-टू-डोर जाएंगे बीएलओ

आपराधिक घटनाओं की सूची बनाकर एसएसपी को सौंपे

विधायक सरयू राय ने कहा की जमशेदपुर में पिछले कई दिनों से पुलिस के रवैए और प्रशासनिक कार्रवाई में कमी की बात सामने आ रही है. इसलिए यह बैठक बुलानी पड़ी. शहर में देखा गया है की एक ही तरह का अपराध बार-बार होता है. लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ने में सक्रीय होकर कार्य नहीं करती है. श्री राय ने कहा शहर में चोरी, छिनताई, लूट, अड्डाबाजी, नशाखोरी, अवैध बालू खनन करने वाले गिरोह सक्रीय है. गिरोह के संचालक जबतक पकड़े नहीं जाते तब तक अपराध में अंकुश नहीं लगेगा. भुइयांडीह से बाबुडीह तक नदी घाटों से बालू की अवैध ढुलाई हो रही है और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए है. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में घटित आपराधिक घटनाओं की सूची बनाए. खासकर वैसे मामले जिनमें अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उक्त सूची के साथ एक ज्ञापन एसएसपी को सौंपे. यदि इसके बावजूद विधि-व्यवस्था के कार्यों में सुधार नहीं हुई तो वृहत आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-association-handed-over-a-check-of-21-thousand-to-the-dependent-of-late-pds-dealer/">जमशेदपुर

: दिवंगत पीडीएस डीलर के आश्रित को सौंपा एसोसिएशन ने सौंपा 21 हजार का चेक

बैठक में ये लोग थे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से भाजमो के पूर्वी विधानसभा संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नु, पश्चिम विधानसभा संयोजक मुकुल मिश्रा, जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, एम चंद्रशेखर राव, भास्कर मुखी, वंदना नामता, विकास गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, आकाश शाह, अमित शर्मा, मंजु सिंह, प्रकाश कोया, राजेश प्रसाद, सुधीर सिंह, हरेराम सिंह, भागवत मुखर्जी, काकोली मुखर्जी, किरण सिंह, अमर चंद्र झा, मिष्टु सोना, विजय नारायण सिंह, शंकर कर्मकार, बिनोद यादव, दुर्गा राव, चार्ली लाजरास, विनोद राय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रेम सक्सेना, तिलेश्वर प्रजापति, चार्ली लैजरस, महेश तिवारी, श्मशाद खान, अनिकेत सावरकर, असीम पाठक, काशीनाथ प्रधान, शुशील खड़का, पुतुल सिंह सहित अन्य उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bhoomi-poojan-cum-hanuman-flag-hoisting-in-baridih-regarding-ramarcha-puja/">जमशेदपुर

: रामार्चा पूजा को लेकर बारीडीह में हुआ भूमि पूजन सह हनुमान ध्वजारोहण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp