Search

 
 
 

जमशेदपुर : श्री महालक्षमी दादी मंदिर में धूमधाम से मना शाकंभरी माता का नौवां वार्षिक महोत्सव

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  साकची ठाकुरबाड़ी रोड़ स्थित श्री महालक्षमी माता दादी मंदिर में श्री शाकंभरी माता का नौवां वार्षिक महोत्सव सह मंगलपाठ का भव्य आयोजन किया गया. श्री शाकंभरी माता परिवार टाटानगर द्वारा आयोजित एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ पूजा अर्चना से हुई. यजमान निशा-सुभाष सोंथालिया, सरिता-विनोद सोंथालिया, मंजू-विजय सोंथालिया, नीलम-श्याम सुंदर पलसानिया, सुधा-निर्मल पटवारी द्धारा संयुक्त रूप से माता की तथा रक्षा सूत्र बंधवाया.इस धार्मिक मौके पर मंगल पाठ, भजन, भव्य दरबार, ज्योत प्रज्जवलित, छप्पन भोग, प्रसाद आदि आकर्षण का केन्द्र बना रहा. इस दौरान 251 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में माता का मंगलपाठ किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-jharkhand-both-system-and-people-are-strong-the-government-will-complete-its-term-banna-gupta/">जमशेदपुर

: झारखंड में तंत्र और लोक दोनों मजबूत हैं, सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी- बन्ना गुप्ता

मैया का श्रृंगार बड़ा ही प्यारा है

इससे पहले गजानंद आज पधारो जी शाकम्भरी मैया की मंगल आनंद बरसाज्यो जी.... श्री गणेश वंदना के साथ मंगल पाठ एवं भजनों का कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ, जो रात तक चलते रहा. इस दौरान कलाकारों ने कई भजन प्रस्तूत किए. इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने में प्रमुख रूप से समाजसेवी विश्वनाथ सोंथालिया, सीताराम अग्रवाल, प्रदीप जवानपुरिया, बाबू लाल गर्ग, बाल चंद हरनाथका, शंभु प्रसाद कांवटिया, राम गोपाल शाह, सुमित्रा देवी शाह, शकुंतला अग्रवाल, सुधा कावंटिया, ओम प्रकाश मूनका, प्रहलाद पलसानिया, विकास सोंथालिया, संदीप हरनाथका का विशेष सहयोग रहा। साथ ही संस्था की अध्यक्ष नीतू हरनाथका, उपाध्यक्ष सबिता सोंथालिया, सचिव मनीषा कांवटिया,  कार्यसमिति प्रमुख सरिता सोंथालिया समेत शाकंभरी माता परिवार के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-training-being-given-to-science-and-mathematics-teachers-of-government-schools/">जमशेदपुर

: सरकारी विद्यालय के विज्ञान एवं गणित शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही