Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जिले में अंतिम चरण के चुनाव प्रचार का शोर थमा, मतदान 27 को

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में चौथे व अंतिम चरण के पंचायत चुनाव का मतदान 27 मई को कराया जाएगा. इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 26 मई को चौथे चरण की जमशेदपुर प्रखंड की 55 पंचायतों के लिए पोलिंग पार्टी रवाना होगी. इसके लिए जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है. दूसरी ओर, 27 मई को होने वाले चुनाव का प्रचार आज अपराह्न तीन बजे के बाद थम गया. अब किसी तरह की नुक्कड़ सभा, आमसभा अथवा माइक से प्रचार नहीं होगा. अब प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकते हैं. 27 मई को सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-p-two-taekwondo-players-from-singhbhum-passed-the-national-referee-seminar/">चक्रधरपुर

: प. सिंहभूम के दो ताइक्वांडो खिलाड़ी नेशनल रेफरी सेमिनार में उत्तीर्ण

बुधवार 3 बजे से पंचायत क्षेत्र में ड्राई डे घोषित

चौथे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त विजया जाधव ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए नगरपालिका क्षेत्र एवं कन्टेनमेन्ट क्षेत्र को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों में ड्राई डे घोषित कर दिया है. मतदान की नीयत समय की समाप्ति के 48 घंटे पहले सभी शराब की दुकानें बंद हो जाएंगी. दुकानें मतदान समाप्ति के अगले दिन सुबह सात बजे के बाद ही खुलेंगी. इसका उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-p-two-taekwondo-players-from-singhbhum-passed-the-national-referee-seminar/">चक्रधरपुर

: प. सिंहभूम के दो ताइक्वांडो खिलाड़ी नेशनल रेफरी सेमिनार में उत्तीर्ण

परसुडीह मंडी में होगी चौथे चरण की मतगणना

जमशेदपुर प्रखंड की 55 पंचायतों में हुए मतदान की मतगणना 31 मई से शुरू होगी. 2 जून तक मतगणना चलेगी. इसके लिए कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में मतगणना कक्ष तैयार किया जा रहा है. कक्ष के बगल में ही वज्रगृह बनाया गया है. वहां से मतपेटियां मतगणना कक्ष में लाकर उसमें डाले गए मतपत्रों की गिनती की जाएगी. बुधवार को वज्रगृह और मतगणना कक्ष का धालभूम एसडीएम संदीप कुमार मीणा ने जायजा लिया. इस दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. रजनीकांत मिश्रा, जमशेदपुर के अंचलाधिकारी अमित श्रीवास्तव और बीडीओ प्रवीण कुमार मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही