Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मिथिला सांस्कृतिक परिषद की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा हुई

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर के नव निर्वाचित सदस्यों की पहली बैठक विद्यापति परिसर गोलमुरी में हुई. इसमें कार्यकारिणी के सभी सदस्य शामिल हुए. इस दौरान सभी कार्यकारिणी के सदस्यों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. साथ ही पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई. पदाधिकारियों के बीच पद के वितरण संबंधी घोषणा की गई. 11 सदस्यों को मनोनीत कर नई कार्यकारिणी में शामिल किया गया. कोषाध्यक्ष द्वारा कोष का वर्तमान ब्योरा प्रस्तुत किया गया. इस दौरान आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर महासचिव सुजीत कुमार झा ने प्रस्तुत की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-children-showed-skills-in-science-exhibition-presented-one-model-after-another/">चाईबासा:

साइंस एग्जीबिशन में बच्चों ने दिखाए हुनर, पेश किए एक से बढ़ कर एक  मॉडल

इन समितियों का किया गया गठन

सलाहकार समिति, भवन निर्माण समिति, अनुशासन समिति, विद्यापति मध्य विद्यालय समिति, वित्त प्रबंधन समिति, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ, मैथिली साहित्य प्रकोष्ठ, कानूनी सलाहकार प्रकोष्ठ, रोजगार प्रकोष्ठ, भवन रख-रखाव प्रकोष्ठ, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रकोष्ठ, सूचना एवं प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ, सामाजिक सरोकार प्रकोष्ठ के नामित सदस्यों के नामों की घोषणा की गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही