Search

 
 
 

जमशेदपुर : अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारी आम बागान मैदान में खेलने लगे क्रिकेट

 
Jamshesdpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने साकची में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. मंगलवार को साकची मुख्य सड़क पर साकची गोल चक्कर से बंगाल क्लब तक अवैध फुटपाथ की दुकानें हटाई गईं. सड़क किनारे से ठेले वालों को भी हटाया गया. शोरूम वाले अपना सामान सड़क तक फैलाए थे. उनका भी सामान अंदर कराया गया. इस दौरान सड़क किनारे दुकान लगाने वालों से जुर्माना वसूला गया और उन्हें हटाया गया. जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में चले इस अभियान में साकची में डालडा लाइन, बसंत टॉकीज और आम बागान के पास सना कांप्लेक्स वाली रोड से भी अतिक्रमण हटाया गया. अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के बाद जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार अपने कर्मचारियों के साथ आम बागान पहुंचे और यहां क्रिकेट का लुत्फ उठाया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Sakchi-JNAC-1.jpg"

alt="" width="1280" height="576" /> इसे भी पढ़ें : चारों">https://lagatar.in/pilgrims-on-foot-march-to-char-dham-reached-barhi-vhp-warmly-welcomed/">चारों

धाम की पदयात्रा पर निकले तीर्थयात्री पहुंचे बरही, विहिप ने किया जोरदार स्वागत

चेतावनी के बाद भी सड़क किनारे दुकान लगा रहे

जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने महीना भर पहले अभियान चलाकर दुकानदारों को यहां से हट जाने की चेतावनी दी थी. लेकिन फिर भी दुकानदार दुकान लगा रहे थे. इसकी शिकायत मिलने पर जेएनएसी के विशेष अधिकारी ने अभियान चलाकर दुकानें हटाईं और जुर्माना वसूला. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही