Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भादो फ्यूल स्टेशन के मालिक ने टैंकर चालक को नंगा कर पीटा

Jamshedpur (Rohit kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित भादो फ्यूल स्टेशन के मालिक ने तेल कम देने का आरोप लगाते हुए चालक जितेंद्र कुमार को नंगा कर पीट दिया. घटना के बाद जितेंद्र किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा और अपने साथियों को इसकी जानकारी दी. जितेंद्र को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-launched-search-operation-against-naxalites-in-kolhan-reserve-forest-area/">किरीबुरू

 : कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

नंगा कर पीटा और रुपए भी छीन लिए

जितेंद्र ने बताया कि वह शनिवार को टैंकर लेकर चौका के भादो फ्यूल स्टेशन गया था. उसके साथ फ्यूल स्टेशन का एक स्टाफ भी था. फ्यूल स्टेशन में टैंकर से तेल देने के बाद स्टेशन का मालिक नारायण पहुंचा और टैंकर से 389 लीटर तेल कम देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने मारपीट शुरू कर दी. फ्यूल स्टेशन के मालिक ने जेब से एटीएम कार्ड निकालकर मारपीट करते हुए एटीएम का पिन कोड लेकर 21 हजार रुपये निकाल लिए. वह किसी तरह जान बचाकर पास के गांव पहुंचा जहां पंप के कुछ स्टाफ पहुंचे और चोर-चोर कहते हुए फिर से पम्प ले गए. उन्होंने नंगा कर फिर से पिटाई की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही