Search

 
 
 

जमशेदपुर : बोड़ाम के लोगों ने चोरी करते 7 लोगों को दबोचा

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : एमजीएम थाना क्षेत्र के सिंदुरमाटी के लोगों ने जहां 40 मवेशियों के साथ दो लोगों को दबोचा था ठीक उसी तरह बोड़ाम के ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी जागरूक हो गये हैं. बोड़ाम के लोगों ने शुक्रवार की रात टाटा-पटमदा रोड पर स्थित बोटा कुंकल मैदान स्थित गोदाम से चोरी करते हुये 7 लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया. घटना के संबंध में बोड़ाम पुलिस ने बोड़ाम बोटा टोला जालंडीह के रहनेवाले प्रेस हांसदा के बयान पर सभी के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया है. इसे भी पढ़ें : 10">https://lagatar.in/nia-is-interrogating-naxalite-who-killed-10-jawans-with-a-reward-of-18-lakhs/">10

जवानों की हत्या करने वाला 18 लाख के इनामी नक्सली से एनआईए कर रही पूछताछ

इनपर किया गया है मामला दर्ज

बागबेड़ा रेलवे टॉफिक कॉलोनी के रहनेवाले दीपक कुमार साह, बागबेड़ा गाराबासा का विष्णु पात्रो, जुगसलाई नाला रोड का सुरज कुमार, सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर  का अभिषेक जायसवाल,  प्रधान, कांड्रा का रहने वाला गोदाम मालिक सोनाराम के अलावा वाहन मालिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

दो दिनों तक लगातार की गयी चोरी

घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि बोटा कुंकल मैदान के पास स्थित गोदाम से डीआइ पाइप की चोरी 5 और 6 जनवरी को लगातार की जा रही थी. इसकी भनक 5 जनवरी की शाम गांव के लोगों को लग गयी थी. इसके बाद गांव के लोगों ने शुक्रवार की रात के 2 बजे कुछ चोरों को रंगेहाथ दबोच लिया. इसके बाद घटना की जानकारी बोड़ाम पुलिस को दी. बोड़ाम पुलिस ने भी पकड़ाये आरोपियों की निशानदेही पर कुछ लोगों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.

ये हुये हैं गिरफ्तार

घटना में पुलिस ने दीपक कुमार साह, सुरज कुमार, विष्णु पात्रो, प्रधान, अभिषेक जायसवाल, गोदाम मालिक सोनाराम  और वाहन मालिक शामिल है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस मामले में और कुछ लोग भी शामिल थे जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-husband-killed-his-wife-by-hitting-her-with-a-sharp-weapon/">रांची

: धारदार हथियार से मारकर पति ने की पत्नी की हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही