Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन से यात्री का बैग चोरी करने वाला गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : टाटानगर स्टेशन परिसर से यात्री अमित कुमार साव का बैग चोरी करने वाले को आरपीएफ की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार बागबेड़ा गांधी नगर निवासी अमर सिंह के पास से टीम ने चोरी का बैग बरामद भी कर लिया है. इस संबंध में अमित ने मामला दर्ज कराया था. अमित रजरप्पा के रहने वाले हैं. वह टाटानगर स्टेशन पर हटिया एक्सप्रेस से रांची जाने वाले थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-two-injured-in-collision-between-scooter-and-bicycle/">घाटशिला

: स्कूटी और साइकिल की टक्कर में दो घायल
हालांकि रात को उनकी ट्रेन छूट गई. इसके बाद वे प्लेटफॉर्म में ही सो गए. इसी दौरान चोर ने उनका बैग चोरी कर लिया. अमित के अनुसार बैग में एक टैब, बायोमैट्रिक मशीन और अन्य कागजात मौजूद थे. शिकायत मिलते ही आरपीएफ की फ्लाइंग स्क्वॉड ने छानबीन शुरु की और सीसीटीवी की मदद से चोर की पहचान कर ली. टीम ने छापेमारी करते हुए अमर को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी टीम में फ्लाइंग स्क्वॉड को लीड करने वाले एएसआई बलबीर प्रसाद, हेड कॉन्सटेबल सरोज कुमार, एमपी यादव, रवि कुमार और शिवम सिसोदिया के अलावा अन्य जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही